California US Hindu Temple Attack: अमेरिका के एक बार फिर हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है। यह हमला कैलिफोर्निया के हेवर्ड स्थित विजय शेरावाली मंदिर में हुआ। यहां पर मंदिर की दीवारों और साइन बोर्ड पर भारत विरोधी बातें लिखी गई हैं। जानकारी के अनुसार यह खालिस्तानी आतंकियों की करतूत है। आतंकियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में भी अपशब्द कहा है। हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। हमलों के बीच मंदिर और उसकेे आसपास के क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाने की मांग तेज हो गई है। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।
बता दें इससे पहले नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर में भी हमला हुआ था। कैलिफोर्निया मंदिर पर हमले के बाद सैन फ्रांसिस्को में मौजूद भारत के काॅन्सुलेट जनरल ने इसकी निंदा भी की है। वहीं अमेरिकी अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
इस हमले की तस्वीरें हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिस मंदिर पर हमला हुआ है वह वांशिगटन डीसी से 100 किमी. की दूरी पर स्थित है। मंदिर की दीवार खालिस्तानियों ने भिंडरावाले को शहीद बताया है।
विदेश मंत्री बोले- जल्द होगी कार्रवाई
इससे पहले दिसंबर में हमले के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम इस हमले को लेकर चिंतित हैं। हमने इस मामले में अमरीकी अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है अमेरिकी अधिकारी जल्द ही कार्रवाई करेंगे। भारत के अलगाववादी भारत के बाहर भी प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
28 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
5 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
6 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
13 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines