California F-35 Fighter Jet Crash: कैलिफोर्निया में नेवल वायु स्टेशन लेमूर के पास बड़ा प्लेन हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू प्लेन क्रैश हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह हादसा शाम 6:30 बजे के आसपास हुआ है। साथ ही विमान में सवार पायलट भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभी इस हादसे के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इसके लिए टीम जांच कर रही है।
अमेरिकी F-35 फाइटर प्लेन क्रैश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 के पास था। इसे लोग रफ रेडर्स के नाम से भी जानते हैं। फिलहाल इससे पायलटों की ट्रैनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी जानकारी नौसेना ने ही दी है। जहां पर ये हादसा हुआ वह कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है।
ये भी पढ़ें: Video: UK का लड़ाकू विमान भारत में क्यों अटका? ब्रिटेन को सता रहा F-35 की तकनीक चोरी करने का डर
कब-कब हुआ हादसे का शिकार?
इसके पहले 2019 से 2022 तक हर साल इससे जुड़े हादसों की खबरें सामने आती रही हैं। अब 2025 में यह फिर से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अब तक यह फ्लोरिडा, साउथ कैरोलीना, जापान, दक्षिण चीन सागर और कैलिफोर्निया में क्रैश हो चुका है। 2020 में कैलिफोर्निया के नेवल एयर फैसिलिटी अल सेंट्रो में यह क्रैश हुआ था।
F-35 फाइटर प्लेन की खासियत
F-35A अमेरिकी वायुसेना का 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इसका पायलट जो हेलमेट पहने होता है, उसे ऐसी तकनीक से बनाया गया है जो दुश्मन की जानकारियां देता है। इसकी लंबाई 51 फीट और ऊंचाई 14 फीट है। यह 1,200 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।
ये भी पढ़ें: पहेली बना ताकतवर फाइटर जेट F-35B, UK नेवी की टीम भी नहीं कर पाई ठीक
संबंधित खबरें
कैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
6 mins agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
1 hr agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
3 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
4 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
5 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
6 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
6 hrs agoअफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
6 hrs ago'बहादुर, अनुभवी, सच्चा हीरो', PM मोदी ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू भी हुए मुरीद
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines