Butterfly thieves handed 1.67 crore fine: तितली चोरी पर डॉक्टर पिता और उसके बेट पर कोर्ट ने 1.67 करोड़ का जुर्माना लगाया है। अगर दोनों ने 24 सितंबर तक हर्जाने की ये रकम जमा नहीं करवाई तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। पुलिस के अनुसार दोषी पिता-पुत्र के पास से हजारों की संख्या में दुर्लभ प्रजाति के कीड़े मिले हैं। जिनमें 92 तरह की दुर्लभ प्रजाति की तितली शामिल हैं।
इटली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
दरअसल, ये मामला श्रीलंका का है, यहां Yala National Park से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी इटली के रहने वाले हैं और आरोपी पिता वहां हड्डी के डॉक्टर हैं। हाल ही में श्रीलंका की एक कोर्ट ने दोनों पर 1.67 करोड़ का जुर्माना लगाया है। आरोपियों की पहचान 68 वर्षीय Luigi Ferrari और उसके बेटे 28 वर्षीय Mattia Ferrari के रूप में हुई है। उनके पास से बड़ी संख्या में कांच के जार मिले हैं जिनमें ये कई तरह के कीड़े हैं।
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सीधा 3000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भी चढ़े भाव! जानें आज के रेट
तितलियों को ऐसे पकड़ते थे
कोर्ट में बताया गया कि दोनों वैक्स और अन्य कैमिकल का यूज कर Butterfly को पकड़ते थे। उकने पास से कई नेट और इन दुर्लभ प्रजाति के कीड़ों को पकड़ने में यूज किया जाने वाला सामान बरामद हुआ है। बीबीसी की खबर के अनुसार ये तितली या कीड़ों की तस्करी में किया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।
दुर्लभ प्रजाति के कीड़े मर गए, एफआईआर दर्ज
नेशनल पार्क के अधिकारी K Sujeewa Nishantha ने कोर्ट को बताया था कि घटना के दिन दोनों की गाड़ी संदिग्ध हालत में नेशनल पार्क के पास खड़ी मिली थी। जांच के दौरान उसके अंदर कांच के जार में से तितलियां मिलीं। इसके बाद दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया। कोर्ट को बताया गया कि कई दुर्लभ प्रजाति के कीड़े मर गए। जिसके बाद वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत संगीन धाराओं में दोनों पर खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस जांच में ये पता चला
पुलिस जांच में सामने आया है कि Luigi Ferrari का नाम इटली में हड्डियों के बड़े डॉक्टरों में शुमार है। वह वहां Modena सिंटी के entomology association के सदस्य भी हैं। इस पूरे मामले में इटली के स्थानीय प्रशासन से भी संपर्क साधा गया है। इटली में दोषियों के बारे में सूचना दे दी गई है।
ये भी पढ़ें: ताजनगरी नहीं बनेगी विश्व धरोहर… सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला; अब क्या है रास्ता?
ये भी पढ़ें: दस रुपये के नोट पर कहां की फोटो लगी है? बहुत लोग नहीं जानते इसका जवाब
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
9 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
10 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
11 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
12 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
12 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
16 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
19 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
22 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
23 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines