Rishi Sunak attends Ram Katha: ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मंगलवार को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरारी बापू ने रामकथा शुरू की है। रामकथा सुनने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी पहुंचे। इस मौके पर सुनक ने कहा कि वे रामकथा सुनने के लिए प्रधानमंत्री की हैसियत से नहीं आए हैं। वे एक हिंदू होने के नाते वहां पहुंचे। ऋषि सुनक ने अपने संबोधन की शुरुआत जय सियाराम कहकर की। जवाब में रामकथा सुनने आए लोगों ने भी जय सियाराम का उद्घोष किया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ऋषि सुनक ने कहा कि आज भारतीय स्वतंत्रता दिवस है। इस मौके पर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मोरारी बापू की रामकथा में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। बापू मैं यहां एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक हिंदू के रूप में आया हूं।
आस्था मेरे लिए अहम
भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधान मंत्री ने आगे कहा कि उनके लिए आस्था बहुत व्यक्तिगत है और यह उनके जीवन के हर पहलू में उनका मार्गदर्शन करती है। कार्यक्रम के एक वीडियो में ऋषि सुनक ‘जय सिया राम’ का नारा लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
देखिए VIDEO…
मेरी मेज पर भगवान गणेश विराजमान
कार्यक्रम में ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने एक और अहम बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बापू के पीछे मंच पर गोल्डन हनुमान विराजमान हैं। वैसे ही 10 डानिंग स्ट्रीट में मेरी मेज पर एक स्वर्ण भगवान गणेश विराजमान हैं। मुझे ब्रिटिश और हिंदू होने पर गर्व है। उन्होंने अपने बचपन की यादों का जिक्र करते हुए कहा कि मेरा बचपन साउथ हैम्पटन में बीता है। तब वे अपने भाई-बहनों के साथ पड़ोस के मंदिर में जाते थे।
भगवान राम मेरे लिए प्रेरणादायी
ऋषि सुनक ने कहा कि भगवान राम हमेशा उनके लिए एक प्रेरणादायक व्यक्ति रहेंगे। मैं आज यहां से उस रामायण को याद करते हुए जा रहा हूं जिस पर बापू बोलते हैं, साथ ही भगवद गीता और हनुमान चालीसा को भी याद करता हूं। मेरे लिए भगवान राम हमेशा जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने, विनम्रता के साथ शासन करने और निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्ति रहेंगे।
मोरारी बापू ने पीएम को भेंट की शिवलिंग
ऋषि सुनक ने मंच पर आरती में भी हिस्सा लिया। मोरारी बापू ने उन्हें ज्योतिर्लिंग राम कथा यात्रा के पवित्र प्रसाद के रूप में सोमनाथ मंदिर से एक पवित्र शिवलिंग भेंट किया।
यह भी पढ़ें: Maui wildfires में मौतों का आंकड़ा 100 के पार, महिला बोली- अब गिद्ध मंडराने लगे, जानें क्या है सच्चाई?
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
3 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
4 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
6 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
15 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
19 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
20 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines