हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नवजातों की सीरियल किलर: 33 साल की नर्स को कोर्ट ने सुनाई बड़ी सजा

विज्ञापन
Nurse Lucy Letby Sentence Whole-life Prison

Nurse Lucy Letby: कहते हैं डॉक्टर-नर्स भगवान का रूप होते हैं, लेकिन जब जन्म देने वाले ही जान ले लें तो इससे भयानक कुछ नहीं हो सकता। ब्रिटेन की नर्स लुसी लेटबी ने ऐसा ही शर्मनाक काम किया था। लेटबी पर एक साल के दौरान अस्पताल में सात शिशुओं की हत्या और छह अन्य को मारने की कोशिश करने का आरोप लगा था।

आजीवन कारावास की सजा

कोर्ट ने अब उसे दोषी करार दिया है। मैनचेस्टर की एक अदालत ने फैसला सुनाते हुए लेटबी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वह ताउम्र जेल में रहेगी। हालांकि नर्स ने सजा के लिए अदालत में उपस्थित होने से इनकार कर दिया था। मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट के जज जस्टिस गॉस ने लेटबी को दुर्लभ सजा सुनाई। उन्होंने सजा सुनाते हुए कहा- “आपके कार्यों की क्रूरता वास्तव में भयानक थी। आप अपना शेष जीवन जेल में बिताएंगी।”

क्या है पूरा मामला?

33 साल की लुसी लेटबी को 5 बच्चों और 2 बच्चियों की हत्या का दोषी ठहराया गया। जिससे वह आधुनिक इतिहास में यूरोप की सबसे बड़ी चाइल्ड सीरियल किलर में से एक बन गई। जानकारी के अनुसार, जून 2015 और जून 2016 के बीच उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड के काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल की नवजात इकाई में बच्चों की मौत की सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम दिया।

विज्ञापन

पांच गुना अधिक गति से मर रहे थे बच्चे

अधिकारियों को पता चला कि बच्चे सामान्य वार्षिक दर से पांच गुना अधिक गति से मर रहे थे। जून 2015 में जब दो सप्ताह के भीतर तीन शिशुओं की मृत्यु हो गई तो नवजात इकाई के प्रमुख सलाहकार डॉ. स्टीफन ब्रेरी ने जांच शुरू की। प्रारंभिक विश्लेषण से पता चला कि लेटबी तीनों मौतों के लिए ड्यूटी पर थी। जब उसी साल अक्टूबर में दो और शिशुओं की मृत्यु हो गई, तो डॉ. ब्रेरी को गड़बड़ी का संदेह होने लगा।

अधिकारियों को नहीं हुआ भरोसा 

उन्होंने नर्सिंग निदेशक के सामने इस मामले को रखा। उन्होंने लेटबी को ड्यूटी से हटाने की भी मांग की थी। आखिरकार ऐसा हुआ और संदिग्ध मौतें रुक गईं। हालांकि अस्पताल के अन्य अधिकारियों को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि इसमें लेटबी का हाथ था। पुलिस को अंततः मार्च 2017 में जांच के लिए लाया गया और लेटबी को 3 जुलाई को चेस्टर में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अदालत ने अभियोजन पक्ष की इस दलील का खंडन किया कि लेटबी ने पीड़ितों पर या तो हवा का इंजेक्शन लगाकर, दूध पिलाकर या उन्हें इंसुलिन जहर देकर मारा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola