Britain Psycho Murdere Nurse Lucy Letby Prision Life Updates: ब्रिटेन की साइको सीरियल किलर नर्स लुसी लेटबी उम्रकैद की सजा काट रही है। उसे एचएमपी ब्रॉन्जफील्ड जेल में रखा गया है। 33 साल की लुसी ने जून 2015 से जून 2016 के बीच सात मासूम बच्चों को इंसुलिन और हवा का इंजेक्शन देकर मार दिया। 6 अन्य को मारने का प्रयास किया था। वह ब्रिटेन की चौथी ऐसी महिला है जो बिना पैरोल के उम्रकैद की सजा काट रही है। जिस जेल में उसे रखा गया है, वह रोज वेस्ट सहित ब्रिटेन की कुख्यात महिला हत्यारों का घर है। साथ ही यूरोप की सबसे बड़ी जेल है।
वर्तमान कैदियों में शाउना होरे शामिल है, उसे 2015 में बेकी वॉट्स की हत्या के लिए दोषी पाया गया था। अल-कायदा कट्टरपंथी रोशोनारा चौधरी, जिसने 2010 में सांसद स्टीफन टिम्स को चाकू मार दिया था, वह भी इसी जेल में है।
ड्रग्स के लिए अफसरों से यौन संबंध बनाती हैं महिला कैदी
ब्रॉन्जफील्ड की एक पूर्व कैदी सोफी कैंपेल ने जेल के भयावह पल और भ्रष्टाचार के गठजोड़ का खुलासा किया है। उसने बताया कि जेल की सलाखों के भीतर हिंसा और रिश्वतखोरी आम बात थी। समलैंगिक रिश्तों के साथ-साथ कुछ महिला कैदी ड्रग्स या अच्छा खाना पाने के लिए जेल अधिकारियों के साथ यौन संबंध बनाती थीं।
महिला पर फेंका गया खौलता पानी
सोफी ने बताया कि जेल जाने के एक करीब एक हफ्ते के बाद एक महिला के चेहरे पर खौलता पानी फेंक दिया गया था। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया था। शरीर पर छाले पड़ गए थे। उसका इलाज तक नहीं कराया गया।
पूरी रात चीखती-चिल्लाती रहती थीं महिलाएं
फत्तोरे ने भी ब्रॉन्जफील्ड जेल में समय बिताया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बुरी चीज जो सामने आई वह थी खुद को नुकसान पहुंचाना और पागलपन। मैं पूरी रात लड़कियों को चिल्लाते हुए सुनती थी। क्योंकि वे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। ऐसा नहीं कि उन्हें कोई पीट रहा हो बल्कि वे रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक चिल्लाती रहेंगी और आप ऐसा तब तक नहीं कर सकते जब तक आप मानसिक रूप से बीमार न हों। लड़कियों को सब कुछ नोच कर बाहर आते देखना, अपने चेहरों को पीटते देखना वहां आम बात थी।
यह भी पढ़ें: साइको किलर नर्स की कहानी; 7 बच्चों को मारा, 6 और को मारने की कोशिश, Murder का तरीका रूह कंपाने वाला
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
31 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
56 mins agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
1 hr agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
11 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
13 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
14 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
15 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
19 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines