BRICS Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज सुबह दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी का ये चार दिवसीय विदेश दौरा है। प्रधानमंत्री का दक्षिण अफ्रीका के बाद ग्रीस जाने का भी कार्यक्रम है।
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह समिट आज यानी 22 से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहा है। वर्ष 2019 के बाद यह पहली बार हो रहा है जब ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बड़े नेता एक मंच पर आमने-सामने होंगे।
आपको बता दें कि कोविड 19 महामारी के बाद यह पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है जो इन-पर्सन आयोजित हो रहा है। इससे पहले कोरोना महामारी के कारण लगातार तीन साल तक ब्रिक्स समिट का आयोजन वर्चुअल मोड में किया गया था। इस साल ब्रिक्स सिखर सम्मेलन का आयोजन दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता हो रहा है। इस साल के ब्रिक्स समिट का थीम: ‘ब्रिक्स और अफ्रीका: पारस्परिक तेज विकास, सतत विकास और समावेशी बहुपक्षवाद के लिए साझेदारी’ है।
भारतीय विदेश सचिव क्वात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के अफ्रीका दौरे पर कहा कि जोहान्सबर्ग ब्रिक्स समिट के दौरान वहां मौजूद रहने वाले नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। संभावना है कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है।
गौरतलब है कि ब्रिक्स में दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों का एक ग्रुप है। ये पांचों देश दुनिया की 41 प्रतिशत आबादी, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24 फीसदी और वैश्विक व्यापार का 16 प्रतिशत का हिस्से का प्रतिनिधित्व करता हैं।
आपको बता दें कि ब्रिक्स (BRICS) का हर एक अक्षर एक देश को दर्शाता है। ब्रिक्स में B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से साउथ अफ्रीका है। चीन के शंघाई शहर में ब्रिक्स का हेडक्वार्टर का है। ब्रिक्स देशों का हर साल शिखर सम्मेलन आयोजित होता है, जिसमें पांचों देश के राष्ट्र प्रमुख हिस्सा लेते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद ग्रीस जाने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस के खास निमंत्रण पर 25 अगस्त को एथेंस जाएंगे। आपको बता दें कि 40 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री ग्रीस का दौरे पर जाएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
2 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
8 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
11 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
11 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
12 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
12 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines