ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ सात अन्य सदस्य देशों के नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस आयोजन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप अब चिढ़ गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों की नीतियों का समर्थन करने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी कि ब्रिक्स देशों की “अमेरिका विरोधी” नीतियों का समर्थन करने वाले देशों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाया जाएगा। ब्रिक्स समूह ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुए समिट में डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना टैरिफ बढ़ाए जाने की निंदा की थी। इसके जवाब में उन्होंने यह धमकी दी। अब इस पर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है।
चीन के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि हमारा मानना है कि ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में एक सकारात्मक शक्ति है। इसका सहयोग खुला और समावेशी है तथा इसका लक्ष्य कोई एक देश नहीं है। टैरिफ के लिए, हमने हमेशा टैरिफ युद्धों और व्यापार युद्धों का विरोध किया है। हम टैरिफ को बलपूर्वक और दबाव के तौर पर उपयोग करने के खिलाफ हैं। मनमाने ढंग से टैरिफ लगाना किसी भी पक्ष के हित में नहीं है।
इतना ही नहीं, चीन ने कहा कि ब्रिक्स समूह उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह किसी भी देश के खिलाफ किसी भी तरह के टकराव में शामिल नहीं है और न ही किसी देश को निशाना बनाता है।
ब्रिक्स में कौन-कौन शामिल?
ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स 2025 शिखर सम्मेलन में 10 सदस्य शामिल हुए, जिनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। एक संयुक्त बयान जारी कर इनकी तरफ से ईरानी परमाणु और सैन्य सुविधाओं पर अमेरिकी-इजरायल हमलों की निंदा की गई।
यह भी पढ़ें : ट्रंप की ब्रिक्स देशों को टैरिफ वाली धमकी का भारत पर कितना असर? क्या ट्रेड डील पर बनेगी बात?
ब्रिक्स की स्थापना ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने की थी। इस समूह में पिछले साल इंडोनेशिया, ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया। इसके साथ ही 10 रणनीतिक साझेदार देश भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
43 mins ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
1 hr agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
1 hr agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
5 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
5 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
5 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
13 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
16 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines