हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब्राजील में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 तस्करों का एनकाउंटर, 4 पुलिसकर्मी भी शहीद

मंगलवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में एक बड़े ड्रग तस्करी गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान कम से कम 60 संदिग्ध और चार पुलिस अधिकारियों की मौत हुई हैं. राज्य सरकार के मुताबिक, इस कार्रवाई के लिए पुलिस पर हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था.

विज्ञापन

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में मंगलवार को पुलिस द्वारा चलाए गए एक संगठित अपराध को निशाना बनाकर अभियान चलाया गया. इस ऑपरेशन के दौरान चार पुलिस अधिकारियों समेत 64 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. बताया जा रहा है कि इस बड़ी छापेमारी का कारण क्षेत्र में बढ़ रहे कोमांडो वर्मेलो गैंग के विस्तार को रोकना था. दरअसल, ये एक ड्रग तस्करी का गैंग था. इसमें अब तक 81 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

1 साल पहले से बनाई गई थी योजना

रियो की राज्य सरकार एवं पुलिस के मुताबिक, इस अभियान के लिए उनकी यह योजान 1 साल पहले ही बनाई जा चुकी थी जिसमें 2,500 से अधिक सैनिक और नागरिक पुलिसकर्मी शामिल थे. सैन्यकर्मियों ने जब तस्करों द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों को घेरा और वहां प्रवेश किया तो अचानक उन पर फायरिंग शुरू हो गई थी. इस घटना में अब तक कुल 64 लोगों की मौत हो चुकी है.

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान अभी भी जारी है और इसमें हताहत होने की संख्या भी बढ़ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 42 राइफलें भी जब्त की गई है.

विज्ञापन

पुलिस पर हमला

राज्य सरकार के मुताबिक, इस गिरोह के सदस्यों पर जवाबी कार्रवाई करने में पुलिस को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था. अपराधियों ने पेन्हा कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया था. एक्स पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे ड्रोन प्रोजेक्टल को निशाना बना रहा है. हालांकि, इसके बावजूद भी सुरक्षाबल अपराधियों के खिलाफ डटकर खड़े हुए हैं.

अपराध के खिलाफ लड़ाई

अधिकारियों ने बताया कि हमले के बावजूद भी सुरक्षा बल मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहा है. रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो बताते हैं कि यह एक भयावह चुनौती है. अब ये कोई सामान्य अपराध नहीं है बल्कि वामपंथियों का एक बड़ा संगठित गिरोह है जो अंतरराष्ट्रीय रूप से विकसित हो चुका है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-इजरायली सेना पर हमले के बाद गाजा में एयर स्ट्राइक, 9 लोगों की मौत, अमेरिका को बताकर किया हमला

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola