Bangkok Viral Video: बैंकॉक की एक सड़क का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सड़क को मिनटों में धंसता हुआ देखा जा सकता है. पलक झपकते ही पक्की सड़क जमीन में समा गई जैसे पाताल लोक का दरवाजा खुल रहा है. यह वीडियो शहर की एक व्यस्त रहने वाली सड़क का है. वजीरा अस्पताल के आस-पास के इलाकों का यह सबसे बड़ा सिंकहोल माना जा रहा है जो पाइपलाइन के टूटने के कारण हुआ है. सड़क के साथ कई गाड़ियां और बिजली के खंबे भी अंदर समा गए.
‘पाताल लोक’ जैसा नजारा
सड़क धंसने का ऐसा खौफनाक नजारा देख बैंकॉक के लोग हैरान रह गए हैं. बिना शोर शराबे जिस तरह एक पक्की और आधुनिक सड़क धरती के अंदर समा गई. उसे देख कर लोगों ने इसे पाताल लोक का दरवाजा मान लिया. सड़क पर 50 मीटर का सिंकहोल होना भी गौर करने की बात है. हालांकि, इस हादसे के पीछे लोगों का कहना है कि अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन का निर्माण इसका कारण है.
गाड़ियां-बिजली के खंभे निगल गई धरती
यह घटना बैंकॉक में बुधवार की सुबह हुआ था जब लोगों के ऑफिस जाने का समय होता है. बैंकॉक के एक अस्पताल के सामने 50 मीटर गहरा सिंकहोल बन गया. इसमें कई कारें, अन्य वाहन और बिजली के खंभे भी सड़क के अंदर धंस गए. इस डरावने नजारे को देखकर वहां के निवासी भी हैरान रह गए हैं. फिलहाल, स्थानीय प्रशासन ने कई सड़क पर आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दिया है.
सड़क किनारे बनी बिल्डिंगों को रिस्क
प्राइवेट अस्पताल के साथ वहां कई इमारते भी बनी हैं. ये सभी इमारते बहुमंजिला है. सड़क धंसने से इन इमारतों के भी गिरने की संभावनाएं हैं. साथ ही वहां कई अपार्टमेंट्स भी हैं, जो सड़क से सटे हुए हैं. इन्हें भी खतरा है. प्रशासन ने बिना देरी के अस्पताल में मौजूद मरीजों समेत आस-पास रहने वाले लोगों को भी वहां से बाहर कर दिया है. हालांकि, गाड़ियां धंसने से किसी भी व्यक्ति के मरने की कोई खबर सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें-भयंकर चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, 195KM स्पीड वाले टाइफून Ragasa से देखें 5 देशों में कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
6 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
9 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
9 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
9 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
10 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
22 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines