Bayesian Luxury Yacht: टाइटैनिक को लेकर भविष्यवाणी की गई थी कि वो कभी डूब ही नहीं सकता है। ये भविष्यवाणी टाइटैनिक की पहली ही यात्रा में झूठी साबित हो गई। हाल ही में एक याच को लेकर भी ऐसी ही भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन वो भी अपनी यात्रा के दौरान इटली से सटे भूमध्य सागरीय द्वीप सिसिली के तट पर भयंकर तूफान के बीच डूब गया। इटली में अभियोजकों ने शनिवार को पुष्टि की कि उन्होंने बायेसियन सुपरयाच के डूबने की जांच दुर्घटना और हत्या के एंगल से शुरू की गई।
अभियोजक एम्ब्रोगियो कार्टोसियो ने कहा कि हम अभी जांच के शुरुआती चरण में हैं। इस जांच में फिलहाल किसी तरह से कुछ कह नहीं सकते हैं। इस मामले की जांच को हत्या या साजिश के तौर इन्वेस्टिगेट करने की एक वजह ये भी है कि इस याच को काफी सुरक्षित माना गया था।
माइक लिंच का मिला शव
इस जहाज में कई रईसजादे थे, जिसमें ब्रिटेन के मशहूर सॉफ्टवेयर बिजनेसमैन माइक लिंच भी शामिल थे। माइक लिंच और उनकी 18 साल की बेटी हैना का शव बरामद कर लिया गया है। गोताखोरों को 5 लोगों के शव मिल चुके हैं। माइक लिंच को ब्रिटेन का बिल गेट्स भी कहा जाता है। वो लिंच ही थे जिन्होंने 1996 में एक सॉफ्टवेयर कंपनी ऑटोनॉमी कॉरपोरेशन को खड़ा किया। इस कंपनी ने बहुत जल्द ही अपनी अलग पहचान बना ली। माइक लिंच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें… हर हफ्ते 2 करोड़ कमाने वाले ‘बिल गेट्स’ को Superyacht में पार्टी करना पड़ा भारी, बेटी के साथ मिला शव, 2 अभी भी लापता
लिंच की कंपनी की सफलता को देखते हुए 2011 में HP कंपनी ने इसे खरीद लिया। इस कंपनी को बेचने के बाद लिंच को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कंपनी ने उनपर धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया, जिसका केस लगभग 12 साल तक चला। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 2004 तक लिंच की संपत्ति करीब 500 मिलियन पाउंड (5.4 हजार करोड़ रुपए) थी।
हादसा या हत्या?
इन सारे इल्जामों के चलते माइक लिंच 13 महीने तक सैन फ्रैंसिस्को जेल में नजरबंद कर दिए गए। 2024 में ही उनको आरोपों से बरी किया गया, अगर बरी नहीं होते तो 25 साल तक माइक लिंच को जेल में रहना पड़ता। इस याच पर सभी अमीर लोगों के एक साथ होने की वजह भी लिंच ही थे। लिंच के आरोपों से बरी होने के जश्न में शामिल होने के लिए सब लोग आए थे। इसलिए भी इस हादसे को साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। दूसरी वजह ये मानी जा रही है कि अगर तूफान था तो पास में खड़ा याच क्यों नहीं डूबा, जबकि उसमें मामूली सी छति पहुंची थी।
संबंधित खबरें
ईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
23 mins agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
15 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
16 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
17 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
20 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
22 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines