Sheikh Hasina Resignation: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार वह देश छोड़कर फिनलैंड जा सकती हैं, उनके अगले कुछ दिन फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में रुकने की आशंका है। बता दें बांग्लादेश में दंगें भड़के हुए हैं, यहां बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आज सुबह पुलिस और छात्रों की बीच हिंसक झड़प हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस झड़प में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुसे
फिलहाल बांग्लादेश में कर्फ्यू लगा हुआ है, राज्य में सेना तैनात है। बता दें प्रदर्शनकारी लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा की मांग कर रहे थे। जिसके बाद सोमवार दोपहर पीएम ने इस्तीफा दे दिया और वह देश छोड़कर रवाना हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुस गए हैं।
सेना प्रमुख ने किया अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान
देश के सेना प्रमुख वकार-उज-जमान ने एक अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान किया है। इस समय बांग्लादेश में भीषण आगजनी और हिंसा फैली हुई है। देश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। प्रदर्शनकारियों ने र्वजनिक संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया है। बता दें यहां छात्र आरक्षण को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: फिनलैंड..त्रिपुरा या दिल्ली! आखिर कहां हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना? सामने आई बड़ी अपडेट
ये भी पढ़ें: Bangladesh Crisis: देश छोड़ो या अंजाम भुगतो! शेख हसीना को सेना ने दिया था इतने मिनट का अल्टीमेटम
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines