ढाका से संजीव त्रिवेदी की रिपोर्ट
Bangladesh Pre Poll Violence Update: बांग्लादेश में चुनाव से 2 दिन पहले हिंसा का माहौल है। राजधानी ढाका में शुक्रवार रात को ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इसमें 5 की मौत हो गई वहीं कई अन्य यात्री घायल हो गए। घटना रात 9 बजकर 5 मिनट पर हुई। सूचना पर फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
बता दें कि बांग्लादेश में 7 जनवरी को आम चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रधानमंत्री शेख हसीना इस बार भी दावेदार है। घटना के बाद बयान जारी कर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हादसे की टाइमिंग से साफ है कि चुनाव का विरोध कर रहे लोग कैसे भी करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं। वहीं ढाका के पुलिस कमिश्नर मोहिनुद्दीन ने कहा कि ये उन लोगों की हरकत है जो नहीं चाहते हैं कि बांग्लादेश में शांतिपूर्वक चुनाव हो।
स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में कुछ भारतीय यात्री भी सवार थे। ट्रेन पश्चिमी शहर जेसोर से ढाका जा रही थी। उपद्रवियों ने पहले एक बोगी में आग लगाई थी लेकिन धीरे-धीरे आग 5 बोगियों तक फैल गई। इससे पहले 19 दिसंबर को भी एक ट्रेन में आग लगा दी गई थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी।
विपक्ष कर रहा चुनाव का बहिष्कार
बता दें कि इस बार विपक्ष ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ऐसे में शेख हसीना लगातार 5वीं बार सत्ता संभाल सकती हैं। हसीना 2009 से देश की पीएम हैं। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश में कुल 350 सीटें हैं। इसमें 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। बांग्लादेश की संसद को हाउस ऑफ नेशन भी कहा जाता है।
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 hr agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 hr agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
8 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
10 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
12 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines