Bangladesh General Election Voting : बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले ही नतीजे तय हो गए हैं। हिंसा और बायकॉट के बीच वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना की चौथी बार भी जीत तय मानी जा रही है, क्योंकि मुख्य विपक्षी पार्टी ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है। पूर्व पीएम खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और अन्य दल के नेता एवं कार्यकर्ता 48 घंटे के लिए हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस चुनाव से पहले कई पोलिंग बूथों और स्कूलों में आगजनी की गई है।
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने लोगों से आम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपके मताधिकार से यह साबित हो जाएगा कि देश में लोकतंत्र कायम है। पीएम शेख हसीना ने रविवार को अपना वोट डाल दिया है। वहीं, चुनाव के दिन भी विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। बीएनपी ने शेख हसीना के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। उन्होंने इस हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Bangladesh Train Fire
42,000 से अधिक सेंटरों पर डाले जाएंगे वोट
बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल का कहना है कि देश में रविवार को सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जोकि शाम 4 बजे तक चलेगी। लोग पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। आम चुनाव के लिए देशभर में 4200 से ज्यादा मतदाता केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
चुनाव से पहले उपद्रवियों ने की आगजनी
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले आगजनी और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। उपद्रवियों ने शुक्रवार की शाम और शनिवार तड़के 10 जिलों के 14 मतदाता केंद्रों और दो स्कूलों में आग लगा दी थी। साथ ही उन्होंने लालमोनिरहाट के हतिबंधा उपजिला में स्थित एक सेंटर को भी आग के हवाले कर दिया था। इससे पहले असामाजिक तत्वों ने फेनी और राजशाही के 5 स्कूलों में आगजनी की थी, जहां रविवार को मतदान होना था। राजधानी ढाका में भी उपद्रवियों ने एक ट्रेन में आग लगा दी थी, जिसमें 5 यात्रियों की जान चली गई थी।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
6 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
8 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
10 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
22 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines