Bangladesh Dress Code: बांग्लादेश में पुरुषों और महिलाओं के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया था, जिस पर विवाद छिड़ गया है। आदेश बैंक में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए जारी हुआ था, जिसे केंद्रीय बैंक ने जारी किया था, लेकिन ड्रेस कोड पर विवाद छिड़ने से केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक और प्रवक्ता आरिफ हुसैन ने आदेश वापस ले लिया। केंद्रीय बैंक ने रातों-रात अध्यादेश पास करके ड्रेस कोड लागू किया था, लेकिन ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए।
यह भी पढ़ें:बांग्लादेश से आई बड़ी खबर, जमात-ए-इस्लामी चुनाव से पहले रखी ये मांगे
क्या ड्रेस कोड हुआ था लागू?
केंद्रीय बैंक के आदेशानुसार, बैंक में काम करने वाली महिलाएं अब शॉटर्स, स्लीवलेस और लैगिंग्स नहीं पहनेंगी, बल्कि साड़ी, सलवार कमीज, सिर पर स्कार्फ, हिजाब और फॉर्मल शूज, सैंडल पहनकर ही ऑफिस आएंगी। वहीं पुरुष जींस और चिनो ट्राउजर नहीं पहनेंगे, बल्कि उन्हें फॉर्मल ड्रेस पहनकर बैंक आना होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर केंद्रीय बैंक के निर्देशों का पालन नहीं किया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ड्रेस कोड संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक अधिकारी नियुक्त करने का आदेश भी बैंकों को दिया गया।
यह भी पढ़ें:मोहसिन नकवी से छिन सकती है ACC की गद्दी, अपने ही बुने जाल में फसेंगे PCB अध्यक्ष?
ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
वहीं ड्रेस कोड लागू होने से महिलाओं के कपड़ों पर प्रतिबंध लगा तो लोग भड़क गए। केंद्रीय बैंक के आदेश की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना होने लगी। लोगों ने ड्रेस कोड वाले आदेश की तुलना अफगानिस्तान में तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जारी किए गए फरमानों से की। बांग्लादेश की सरकार की तानाशाही कहा गया, क्योंकि तालिबान सरकार ने अपने देश की महिलाओं के लिए फरमान जारी किया है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर सिर से पैर तक कपड़े पहनें। बांग्लादेश महिला परिषद की अध्यक्ष फौजिया मुस्लिम ने बांग्लादेश में इस तरह के निर्देश को अभूतपूर्व बताया।
यह भी पढ़ें:Bangladesh Plane Crash: चीन ने बनाया था बांग्लादेश में क्रैश हुआ F-7 प्लेन, रूस के मिग-21 की थी कॉपी
वहीं विवाद बढ़ता देखकर केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता आरिफ हुसैन खान ने ड्रेस कोड का आदेश वापस ले लिया और मीडिया ब्रीफिंग में स्पष्टीकरण दिया कि ड्रेस कोड को लेकर जारी सर्कुलर पूरी तरह से एक सलाह है। हिजाब या बुर्का पहनने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
51 mins agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
7 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
8 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
8 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
10 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
16 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines