Bangladesh Political Crisis : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी (बांग्लादेश नेशनल पार्टी) की सबसे बड़ी नेता खालिदा जिया की रिहाई का आदेश जारी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जेल में बंद जिया को रिहा करने का आदेश दिया है। यह फैसला राष्ट्रपति की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया। बता दें कि शेख हसीना ने आज ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह देश भी छोड़ चुकी हैं।
शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान ने कहा था कि जल्द ही देश में नई अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। अब खालिदा जिया की रिहाई का आदेश जारी होने के बाद चर्चा चल रही है उन्हें एक बार फिर देश की कमान दी जा सकती है। जिस बैठक में यह आदेश जारी किया गया उसमें सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान के अलावा नौसेना, एयरफोर्स के प्रमुखों के साथ-साथ कई विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: शेख हसीना को आर्मी ने दिया था इतने मिनट का अल्टीमेटम!
ये भी पढ़ें: शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद बेकाबू हो गए हालत
प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए लोग भी होंगे रिहा
बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि छात्रों के प्रदर्शनों के दौरान जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था उन्हें भी रिहा कर दिया जाएगा। बता दें कि 78 वर्षीय खालिदा जिया को साल 2018 में घूसखोरी के मामले में 17 साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, खराब स्वास्थ्य की वजह से सजा सुनाए जाने के बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब देखना यह है कि क्या बांग्लादेश की सत्ता फिर से खालिदा जिया के हाथ में जाती है या फिर किसी और नेता के।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines