Baloch Militants Killed in Pakistan: पाकिस्तान से बड़ी खबर है। यहां बंदरशाह शहर ग्वादर में चीनी इंजरनियरों के एक काफिले पर बलूच उग्रवादियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों उग्रवादियों को मार गिराया गया है। कोई चीनी इंजीनियर या अन्य पाकिस्तानी नागरिक हताहत नहीं हुआ है। हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। दोनों फिदायीन उग्रवादियों की फोटो जारी की गई है।
काफिले में सवार थे 23 चीनी इंजीनियर
चीन की सरकारी एजेंसी ग्लोबल टाइम्स ने इस हमले की पुष्टि की है। बताया कि पाकिस्तान में ग्वादर पुलिस स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला किया गया। काफिले में तीन एसयूवी और एक वैन शामिल थी। जिसमें 23 चीनी इंजीनियर सवार थे। पूरा काफिला बुलेटप्रूफ था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। आतंकियों ने हमले के दौरान एक आईईडी विस्फोट किया और वैन पर गोलियां चलाई। जिससे शीशे में दरारें पड़ गईं। करीब दो घंटे चली गोलीबारी के बाद दोनों फिदायीन आतंकियों को मार गिराया गया।
चीन बना रहा आर्थिक गलियारा
दरअसल, अशांत बलूचिस्तान प्रांत के बंदरगाह ग्वादर में चीन काम कर रहा है। 60 अरब डॉलर की लागत से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का निर्माण किया जा रहा है, जो चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ा जा रहा है।
हमले की जिम्मेदारी BLA ने ली
हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। क्षेत्र में चीनी निवेश का विरोध करते हुए संगठन ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। बीएलए ने पहले भी सीपीईसी से जुड़ी परियोजनाओं पर हमला किया है।
सीनेटर सरफराज ने की निंदा
पाकिस्तानी सीनेटर सरफराज बुगती ने सोशल मीडिया के जरिए ग्वादर में चीनी श्रमिकों के काफिले पर जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि गनीमत है कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि घात लगाकर किए गए हमले को नाकाम कर दिया गया है और हमलावर मारे गए हैं।
बुगती ने कहा कि आतंकवादियों के भीतर दरार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है क्योंकि हमारे सशस्त्र बल साहसपूर्वक उनके नापाक मंसूबों को विफल कर रहे हैं। पाकिस्तान पर बुरी नजर डालने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कोई रहम नहीं है।
यह भी पढ़ें: तीसरी पत्नी से जेल में हुई मुलाकात, अब इमरान खान ने कर दी ये खास डिमांड
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
7 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
10 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
11 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
14 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
17 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
20 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
23 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines