‘हम आपके ही लोग हैं, हमें छोड़ क्यों दिया? हमारा आईडी कार्ड देखिए, पाकिस्तान ने ही जारी किया है’, वीडियो में दिखाई दे रहे बंधक बनाए गए सैनिक कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना से जुड़े हैं जो कैमरे के सामने रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो शुक्रवार को प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जारी किया है. वीडियो में सैनिक अपनी जान बचाने के लिए पाकिस्तानी सरकार और सेना से बार-बार अपील कर रहे हैं. वीडियो में सैनिक घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं. उनके हाथों में आधिकारिक सर्विस कार्ड और राष्ट्रीय पहचान पत्र हैं.
एक सैनिक भावुक होकर कहता है, ‘पाकिस्तानी सेना यह कैसे कह सकती है कि हम उसके आदमी नहीं हैं? यह कार्ड किसका है? आर्मी का नहीं है क्या? ऊपरवाले का वास्ता है… मेरे पिता की हालत ठीक नहीं है, मैं घर का सबसे बड़ा हूं. अन्याय मत करो कि हम पाकिस्तानी सैनिक नहीं हैं!’
यह भी पढ़ें: इमरान खान को मिली थी ‘सीक्रेट डील’ की पेशकश? शहबाज शरीफ के करीबी ने किए बड़े खुलासे
17 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को पकड़ा था
हिंदुस्तान की रिपोर्ट की मुताबिक, BLA का दावा है कि उसने ऑपरेशन हीरोफ 2.0 के दौरान कुल 17 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को पकड़ा था. शुरुआती जांच के बाद 10 को रिहा कर दिया गया, लेकिन 7 सैनिक अभी भी उनकी हिरासत में हैं. संगठन ने पाकिस्तान सरकार को अपने कैदियों की रिहाई के बदले इन सैनिकों की अदला-बदली का प्रस्ताव दिया था और इसके लिए 7 दिन की समय-सीमा तय की थी. इस नए वीडियो में BLA ने कहा है कि समय-सीमा में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं. वे इसे पाकिस्तानी सेना पर तंज कसने के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से इन सैनिकों के गायब होने या हिरासत में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पाकिस्तान की कोई टिप्पणी नहीं
पाकिस्तानी सेना और सरकार ने अब तक इस वीडियो या दावों पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सेना ने इन सैनिकों को ‘अपना’ मानने से इनकार किया है, जिससे BLA इसे प्रोपेगेंडा के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. वीडियो को बलूचिस्तान पोस्ट जैसे इंडिपेंडेंट न्यूज पोर्टल और BLA के ऑफिशियल चैनल हक्काल के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. यह वीडियो बलूचिस्तान में लंबे समय से चल रहे अलगाववादी आंदोलन को हवा दे रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘पत्नी को पीट सकते हैं पति, बस नहीं टूटनी चाहिए हड्डी’, तालिबान का नया तालिबानी नियम
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
25 mins agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
2 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
2 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
7 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
7 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
17 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines