American Agility Robotics to open first humanoid robots factory in 2023 December: हॉलीवुड की ‘द टर्मिनेटर’ और बॉलीवुड की रजनीकांत अभिनीत फिल्म रोबोट आपने जरूर देखी होगी। दोनों फिल्मों में ह्यूमनॉइड रोबोट लीड भूमिका में होते हैं। लेकिन अब रील लाइफ की कहानी रियल में सच होने वाली है। अमेरिका की एजिलिटी रोबोटिक्स कंपनी ने दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड रोबोट फैक्ट्री खोलने जा रही है। जिसे कंपनी ने रोबोफैब नाम दिया है। यह फैक्ट्री ओरेगॉन में खुलेगी।
आम आदमी तक पहुंचेगा रोबोट
एजिलिटी रोबोटिक्स ने सोमवार को ओरेगॉन में कहा कि वे सालाना 10,00 रोबोट तैयार करेंगे। इसके लिए कंपनी ने 70,000 वर्ग फुट में फैक्ट्री बनाई है। ये फैक्ट्री 2023 के अंत में खुलने वाली है। कंपनी का कहना है कि अभी तक रोबोट जैसी उच्च स्तरीय तकनीक आम आदमी की पहुंच में नहीं थी। आम तौर पर व्यवसायी और सरकारी एजेंसियां ही रोबोट का इस्तेमाल करती हैं।
कंपनी के सीईओ ने बताया ऐतिहासिक कदम
एजिलिटी रोबोटिक्स के सह-संस्थापक और सीईओ डेमियन शेल्टन ने कहा कि व्यापारिक ह्यूमनॉइड बॉट्स के बड़े पैमाने पर उत्पादन की शुरुआत महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि जब आप समाज को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक का निर्माण कर रहे हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर वह है जब आप उस तकनीक का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में सक्षम होते हैं जहां इसका वास्तविक व्यापक प्रभाव हो सकता है।
Digit Robot
2020 में बनाया था डिजिट रोबोट
कंपनी ने इससे पहले 2020 में डिजिट नाम का रोबोट बनाया था। इसे इंसानों की तरह डिजाइन किया गया। हालांकि सिर नहीं था। यह डिजिट सिर्फ कुछ कामों को ही करने में सक्षम था, जैसे एक बॉक्स उठाना। यह काम भी वह खुद नहीं कर सकता था। उसे नेवीगेट करने के लिए कमांड देनी पड़ती थी। इसके बाद इसी साल मार्च में डिजिट का दूसरा संस्करण लॉन्च किया गया, जो एक सिर और एनिमेटेड एलईडी आंखों के नए सेट के साथ पूरा हुआ था।
500 लोगों को मिलेगा रोजगार
कंपनी का दावा है कि नया कारखाना 500 लोगों को रोजगार देगा। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि पहले फेज में 1000 रोबोट, फिर 10,000 से अधिक रोबोट बनाने का टारगेट रखा गया है। 2024 में पहला डिजिट रोबोट दुनिया में सामने आएगा। हालांकि इसकी कीमत क्या होगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: विटामिन की जगह नर्स ने थमा दी फिनाइल की बोतल, पिलाते ही 11 महीने के बच्चे की तड़प-तड़पकर हुई मौत
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
8 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
19 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
20 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines