पनामा: अमेरिका के शहर मियामी से चिली की राजधानी सैंटियागो की हवाई दूरी हवाई मार्ग से 8 घंटे में तय होती है, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि एक फ्लाइट पूरे दो दिन के बाद अपने डेस्टिनेशन पर लैंड हुई। वाकया बड़ा खतरनाक था। अब आप सोच रहे होंगे कि कोई प्लेन हाईजैक की घटना घटी होगी, लेकिन यहां तो स्थिति उससे भी बदतर थी। इस प्लेन में सफर कर रहे 271 यात्रियों की जान पर उस वक्त बन आई, जब प्लेन के पायलट को हवा में ही दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ गया। गनीमत रही कि को-पायलट की सूझ-बूझ के चलते सभी यात्रियों की जाच बच गई।
-
13 अगस्त को मियामी से 271 यात्रियों को लेकर चली LA 505 फ्लाइट 15 अगस्त को पहुुंची चिली की राजधानी सैंटियागो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 अगस्त को दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी एयरलाइन्स कंपनी लाटम एयरलाइन्स (LATAM Airlines) का एक विमान 271 यात्रियों को लेकर मियामी से उड़ा था। 8 घंटे बाद इसे चिली की राजधानी सैंटियागो में लैंड करना था। सिर्फ 2 घंटे ही बीते थे कि रात लगभग 11 बजे गंभीर कार्डियक अरेस्ट की वजह से सांसत में आया 56 साल का पायलट इवान एंडोर अचानक सीट से उठकर टॉयलेट की तरफ बढ़ा। वहां जाने के बाद वह अचानक गिर गया। इस बात का पता बाद में चला।
पायलट के नहीं लौटने पर हालात को देखते हुए दो को-पायलट्स ने फ्लाइट को पनामा में इमरजेंसी लैंडिंग कराया। इसके तुरंत यात्रियों में शामिल डॉक्टर्स और उनके साथ इसाडोरा नाम की एक नर्स तुरंत मदद के लिए पहुंची। हालांकि क्रू मेंबर्स ने हर संभव कोशिश की, मेडिकल टीम के पास जरूरी दवाएं और उपकरण नहीं होने की वजह से पायलट की जान बचाई नहीं जा सकी। इस बारे में एक न्यूज पेपर में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक यात्री ने बताया कि उड़ान के लगभग 40 मिनट बाद ही एक को-पायलट ने विमान में मौजूद सभी डॉक्टर्स से मदद का अनुरोध किया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पायलट अंडॉर के पास 25 साल का अनुभव था।
इसके बाद कई घंटे तक प्लेन पनामा सिटी के टोक्यूमेन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ही रुका रहा। पायलट की मौत पर एयरलाइंस ने शोक जताया और फिर यहां से उड़ान भरने के बाद LA 505 नामक यह फ्लाइट 15 अगस्त को सैंटियागो पहुंची। उधर, इस घटनाक्रम के दौरान प्लेन के सभी यात्रियों को पनामा सिटी के होटल्स में ठहराया गया था।
इधर, भारत में इंडिगो के पायलट की भी गई दिल के दौरे से जान
उधर, इसी तरह की एक घटना बीते दिनों भारत में भी घटी है। वाकया उस वक्त का है, जब नागपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट उड़ने को तैयार थी। इस दौरान पायलट 40 वर्षीय कैप्टन मनोज बालासुब्रमण्यम बोर्डिंग गेट के पास जमीन पर गिर गया। एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ की मदद से पायलट को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां कार्डियक अरेस्ट की वजह से उसे मृत घोषित कर दिया गया। मनोज तमिलनाडु के निवासी थे।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
6 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
7 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
11 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
12 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
15 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
22 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines