Chinese Spy Balloon: अमेरिकी सेना ने मिसाइल दागकर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया है। तीन बसों के आकार का संदिग्ध जासूसी गुब्बारा शुक्रवार को अमेरिका के मोंटाना में देखा गया था। जासूसी गुब्बारे के मलबे से किसी को नुकसान न पहुंचे, इसलिए इसे साउथ कैरोलिना के समुद्री तट से करीब 10 किलोमीटर दूर अटलांटिक महासागर में शूट डाउन किया गया। गुब्बारे को मार गिराए जाने से पहले उसके मलबे से नीचे रह रहे लोगों को नुकसान की आशंका भी जताई गई थी।
रविवार को अमेरिकी फाइटर जेट F-22 रैप्टर ने मिसाइल दागी और चीन के जासूसी गुब्बारे को नीचे गिरा दिया। चीन के जासूसी गुब्बारे के बारे में राष्ट्रपति बाइडेन को जानकारी दी गई थी। गुब्बारा जैसे ही अटलांटिक महासागर के ऊपर था, इसे मार गिराने का फैसला लिया गया।
https://twitter.com/GrahamAllen_1/status/1622011237633490944
गुब्बारा मार गिराए जाने के बाद सामने आई चीन की प्रतिक्रिया
गुब्बारा मार गिराए जाने के बाद चीन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। चीन की ओर से कहा गया कि हमने उन्हें बताया था कि हमारा सिविलियन एयरशिप गलती से अमेरिका के हवाई क्षेत्र में आ गया है। इस गुब्बारे से अमेरिका को किसी तरह का सैन्य खतरा नहीं है।
और पढ़िए –Bangladesh: ठाकुरगांव में बदमाशों ने हिंदू मंदिरों को बनाया निशाना, देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ी
चीन ने कहा कि हम चाहते थे कि दोनों देश मिलकर इस मुद्दे को शांति से हल करें लेकिन अमेरिका ने हमारे सिविलियन एयरशिप (जासूसी गुब्बारा) को मार गिराया है। चीन ने कहा कि हम अमेरिका की ओर से की गई इस कार्रवाई का विरोध करते हैं। हम अपने रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका ने अपनी कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय मानकों का भी उल्लंघन किया है।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
3 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
5 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
6 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
6 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
18 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
23 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines