Rajya Sabha MP Swati Maliwal: अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कांडुला की मौत के मामले में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने जांच की मांग की है। राज्य सभा सांसद ने शुक्रवार को छात्रा की मौत के मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा। अपने पत्र में छात्रा की मौत के मामले में लिए तत्काल कार्रवाई की अपील की। राज्यसभा सांसद के अनुसार मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि 23 वर्षीय जाह्नवी कांडुला को 23 फरवरी 2023 को सिएटल में अमेरिकी पुलिस वाहन चालक डेव की गाड़ी से टक्कर लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
एक कॉल पर जा रहा था आरोपी
जानकारी के अनुसार डेव ड्रग ओवरडोज की कॉल अटेंड करने जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय ऑफिसर डेव की गाड़ी की रफ्तार करीब 120 किमी प्रति घंटा थी। गाड़ी से टक्कर लगने के बाद जाह्नवी 100 फीट दूर जाकर गिरी थी। उसने मौके पर ही उसने दमतोड़ दिया। राज्यसभा सांसद ने कहा अब तक आरोपी ऑफिसर पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वह अमेरिकी प्रशासन से मामले में जांच और आरोपी पर जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग करती हैं।
डैशकैम फुटेज में ऑफिसर डेनियल औडेरे का बयान
जानकारी के अनुसार सिएटल पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए डैशकैम फुटेज में ऑफिसर डेनियल औडेरे द्वारा सड़क हादसे को हल्के में लेते हुए दर्शाया गया है। स्वाति मालीवाल के अनुसार ऑडेरे वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं-बस एक चेक लिखो। 11000 डॉलर, वह 26 साल की थी, उसकी इतनी ही कीमत थी। राज्यसभा सांसद ने विदेश मंत्री को लिखा अपना पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। अपने पत्र में राज्यसभा सांसद ने USA की न्यायिक प्रणाली की लापरवाही पर कहा कि किंग काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस द्वारा ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के निर्णय से न केवल जाह्नवी का परिवार दुखी है बल्कि इससे सभी भारतवासियों को दुख पहुंचा है।
संबंधित खबरें
World Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
31 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
33 mins agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
41 mins agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
1 hr agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
10 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
11 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
13 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
14 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
15 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines