Nepal Gen-Z Protest Side Effect: नेपाल में सोशल मीडिया से बैन हटने और पीएम ओली के इस्तीफा देने के बाद भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। बढ़ते विरोध प्रदर्शन देखते हुए सेना ने काठमांडू के एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया है। इसके चलते एयर इंडिया ने आज काठमांडू जाने वाली सारी फ्लाइटें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि काठमांडू एयरपोर्ट बंद होने की खबर मिलते ही एयर इंडिया की आज यानी 10 सितंबर को काठमांडू जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। हम स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और आगे भी अपडेट करते रहेंगे।
एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा भारतीय फंसे
नेपाल में तनावपूर्ण माहौल के बीच काठमांडू एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा भारतीय फंसे हैं। इन्हें वहां से निकालने के लिए भारत से दो वायुसेना के विमान वहां भेजे जाएंगे। इसके लिए भारतीय सेना ने नेपाली सेना से संपर्क किया है। नेपाल में आज शाम को 5 बजे अहम बैठक होगी। इस बैठक में मुख्य सचिव, जिला अधिकारियों समेत सेना प्रमुख शामिल हो सकते हैं। नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन में अब तक 22 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या 400 से ज्यादा, सड़कों पर सेना की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें: नेपाल में फैली अस्थिरता का भारत पर क्या असर? अर्थव्यवस्था से लेकर सुरक्षा भी संकट में
नेपाल हिंसा के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट
नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य पुलिस पूरी तरह सतर्क और अलर्ट पर है। पिथौरागढ़ के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा संयुक्त गश्त और निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: नेपाल में सत्ता परिवर्तन के पीछे कौन, चीन या अमेरिका? जानें क्यों उठ रहे सवाल
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
16 mins agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
9 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
12 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
14 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
18 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
23 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
23 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
23 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines