Air India Flights SFJ Chief Gurpatwant Pannun Threat Indian High Commissioner Ask Enhance Security: खालिस्तानी आतंकी समूह सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकियों को भारत सरकार ने गंभीरता से लिया है। पन्नू ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा था, ’19 नवंबर को यात्री एयर इंडिया से यात्रा न करें, आपकी जान खतरे में हो सकती है।’ ये बातें उसने दो बार कही थी। उसने वैंकूवर से लंदन तक एयरलाइन की ग्लोबल ब्लॉकेज (वैश्विक नाकेबंदी) का आह्वान किया था। भारत ने एयर इंडिया की सुरक्षा को लेकर कदम बढ़ा दिया है। इस संबंध में कनाडा के अधिकारियों से भी बात की जाएगी।
हाई कमिश्नर बोले- खतरे को अफसरों के सामने उठाएंगे
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में ओटावा में भारत के हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा ने कहा कि हम कनाडा और भारत के बीच एयर इंडिया की उड़ानों के खिलाफ खतरे को संबंधित कनाडाई अफसरों के सामने उठाएंगे। एयर इंडिया कनाडा के टोरंटो और वैंकूवर शहरों से नई दिल्ली के बीच कई साप्ताहिक सीधी उड़ानें संचालित करती है।
हाई कमिश्नर वर्मा ने कहा कि हमने पन्नू के वीडियो को देखा है। यह शिकागो कन्वेंशन का स्पष्ट उल्लंघन है। कन्वेंशन में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बकायदा नियम हैं। कनाडा, भारत और कई देश कन्वेंशन के पक्षकार हैं। भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय नागरिक उड्डयन समझौते के तहत ऐसे खतरों से निपटने के नियम मौजूद हैं।
शिकागो कन्वेंशन करेगा भारत की मदद
संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की स्थापना 1944 में हुई थी। इसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर विमानों के टेकऑफ, लैंडिंग, प्रशासन के मैनेजमेंट के लिए बनाया गया था। इसमें उस वक्त 54 देश शामिल हुए थे। इस समय इसके 193 सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल में है। कंन्वेंशन पर 7 दिसंबर 1944 को शिकागो में हस्ताक्षर किए गए थे, इसलिए इसे शिकागो कन्वेंशन कहते हैं।
38 साल पहले खालिस्तानी आतंकियों ने एयर इंडिया को बनाया था निशाना
खालिस्तानी आतंकी 38 साल पहले एयर इंडिया को निशाना बना चुके हैं। जिसमे कनिष्क विमान हादसा भी कहा जाता है। यह कनाडा के इतिहास में आतंकवाद की सबसे भयानक घटना बनी थी। एयर इंडिया का विमान 23 जून, 1985 को भारत आ रही थी। तभी खालिस्तानी आतंकवादियों ने एयर इंडिया की उड़ान संख्या 182 कनिष्क में बम विस्फोट कर दिया था। जिसमें 329 लोगों की जान चली गई थी। विमान समुद्र में गिरा था।
उसी वक्त टोक्यो के नरीता एयरपोर्ट पर एक और धमाका हुआ। जिसमें जापान के दो बैग हैंडलर्स की मौत हुई थी। यह बम बैंकॉक जाने वाली एयर इंडिया के विमान में प्लांट करने की साजिश थी, मगर वक्त से पहले फट गया था।
यह भी पढ़ें: बड़बोले जस्टिन ट्रूडो को उल्टा पड़ा दांव, निज्जर हत्याकांड पर भारत ने पूछा- सबूत कहां है
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines