इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट के पास हुए मिसाइल हमले का असर भारतीय विमान पर भी पड़ा है। इस विमान को डायवर्ट कर दिया गया है। एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली से तेल अवीव जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह हमला एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI139 के तेल अवीव उतरने से लगभग एक घंटे पहले हुआ था। इस विमान को अबू धाबी के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
एयर इंडिया का विमान डायवर्ट
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से एयर इंडिया के बयान में कहा गया है, “4 मई 2025 को दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को आज सुबह बेन गुरियन एयरपोर्ट पर एक घटना के बाद अबू धाबी की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट अबू धाबी में सामान्य रूप से उतर गई है और जल्द ही दिल्ली वापस आएगी।”
रिपोर्ट्स के अनुसार, डायवर्जन का फैसला उस समय लिया गया जब विमान जॉर्डन के हवाई क्षेत्र से उड़ान भर रहा था।
वहीं एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल अवीव से आने-जाने वाले विमानों को तत्काल प्रभाव से 6 मई 2025 तक निलंबित कर दिया गया है। हमारे कर्मचारी ग्राहकों की सहायता कर रहे हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद कर रहे हैं।
6 लोग हुए घायल
यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल के तेल अवीव स्थित बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिससे वहां मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि मिसाइल एयरपोर्ट के पास जाकर गिरी, अगर यह सीधे एयरपोर्ट पर गिरती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस हमले को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आपात बैठक बुलाई है। इजरायली मीडिया के मुताबिक, यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को रोका नहीं जा सका और वह एयरपोर्ट के बेहद करीब आकर गिरी। इस हमले में 6 लोगों को चोटें आई हैं।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
13 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
17 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
17 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines