Old man Killed Bear: क्या 72 साल का बुजुर्ग भालू की हत्या कर सकता है? आप कहेंगे बुजुर्ग छोड़िए जवान भी उसके सामने आने से कतराता है। लेकिन अमेरिका के मोंटाना शहर में एक बुजुर्ग ने भूरे रंग के भालू को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि भालू ने उन पर हमला उस समय किया जब वे जंगल में जामुन तोड़ रहे थे।
मोंटाना फिश, वाइल्ड लाइफ एंड पाक्र्स के अधिकारियों ने बताया कि 72 साल के बुजुर्ग जंगल में जामुन तोड़ रहे थे इस दौरान मादा भालू ने उन पर धावा बोल दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने हैंडगन से गोली चलाई और भालू को मार दिया। भालू से हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए। ऐसे में उन्हें स्थानीय हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि बुजुर्ग के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
ये भी पढ़ेंः ‘शी ने लिखा प्यारा सा नोट…’ चीनी राष्ट्रपति के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, जमकर की तारीफ
शिकारी भालूओं को मार देते हैं वन्य कर्मी
वाइल्ड लाइफ पार्क्स के प्रवक्ता ने बताया कि मादा भालू अपने शावकों के साथ थी। ऐसे में उसने अपने शावकों की रक्षा के लिए बुजुर्ग पर हमला किया होगा। फिलहाल वनकर्मी शावकों की तलाश में जुटे हैं। राज्य की वन्यजीव एजेंसी के अनुसार यह घटना कोलंबिया फाॅल्स से लगभग 2 मील उत्तर में फ्लैटहेड राष्ट्रीय वन की है। बता दें कि कोलंबिया फाॅल्स मोंटाना का उत्तर पश्चिमी शहर है, यहां की आबादी लगभग 5500 के आसपास है।
ये भी पढ़ेंः 20 की उम्र में लगा मर्डर का आरोप, जेल में काटे 43 साल; अब साबित हुई बेगुनाही
वन विभाग ने बताया कि भालू को बाहर पड़े कूड़े-कचरे और बारबेक्यू ग्रिल में भोजन ढूंढने की आदत हो गई है। इसके अलावा वन्यकर्मी उन भालूओं को भी मार देते हैं जो शिकारी होते हैं।
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines