Philippines Earthquake Videos: फिलीपींस में आए विनाशकार भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें हिलती इमारतों, गिरती चीजों और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते लोग नजर आएंगे. 7.6 की तीव्रता वाले भूकंप ने फिलीपींस में तबाही मचाई है. हालांकि सुनामी का अलर्ट रद्द हो गया है और जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कई लोगों के घर और इमारतें ढह गई हैं. स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. वहीं समुद्र तटीय इलाके खाली कर दिए गए हैं.
फिलीपींस के इस इलाके में आया भूकंप
बता दें कि 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को साउथ फिलीपींस में मिंडानाओ क्षेत्र में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता फिलीपींस की ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (फिवोल्क्स) ने 7.6 मापी. भूकंप का केंद्र दावो ओरिएंटल प्रांत के मनय शहर में 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में मिला. संस्थान ने मध्य एवं दक्षिणी क्षेत्रों में समुद्र तटीय इलाकों में बसे लोगों को ऊंची जगहों पर चले जाने को कहा, क्योंकि भूकंप आने के बाद समुद्र में 3 मीटर ऊंची लहरें उठीं. वहीं इंडोनेशिया और पलाऊ के कुछ हिस्सों में 1 मीटर ऊंची लहरें उठीं.
7 दिन पहले आया था जानलेवा भूकंप
दावाओ ओरिएंटल के गवर्नर एडविन जुबाहिब ने बताया कि भूकंप के झटके काफी तेज थे. इस भूकंप ने एक हफ्ता पहले आए भूकंप की याद दिला दी, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 दर्ज हुई थी. इस भूकंप ने 72 लोगों की जान ले ली थी. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (EMSC) के अनुसार, प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर बसे होने के कारण फिलीपींस में हर साल 800 से ज्यादा भूकंप आते हैं. वहीं आज 10 अक्टूबर 2025 को जिस माइंडानाओ द्वीप पर इतना तेज भूकंप आया, वह फिलीपींस का सबसे बड़ा द्वीप है.
संबंधित खबरें
'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
15 mins agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
6 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
16 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
20 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
21 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
22 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
22 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines