India Canada Relations Interesting Facts, नई दिल्ली: कनाडा के आतंकियों शरणस्थली बने होने की वजह से आजकल भारत और कनाडा के आपसी संबंध ठीक नहीं हैं। मामला सुलझता भी नजर नहीं आ रहा और ऐसे में भारत को खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत कनाडा से दालें, अखबारी कागज, लकड़ी का गूदा, एस्बेस्टस, पोटाश, लौह स्क्रैप, तांबा, धातु और औद्योगिक रसायन आयात करता है। 2016 से कनाडा के कुल दाल निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत रही है। इसके अलावा नकली आभूषण, बासमती चावल, चाय, गुड़, गेहूं आदि पंजाबी मूल के लोगों द्वारा पसंद किए जाने वाले खाद्य पदार्थ भी यहां से निर्यात किए जाते हैं। इससे भी बड़ी बात एक यह भी ध्यान देने वाली है कि कनाडा में ट्रांसपोर्ट से लेकर खेती तक लगभग हर क्षेत्र में पंजाबियों का दबदबा है। इतना ही नहीं पंजाब की कई हस्तियां कनाडा की नागरिक भी और उच्च पदों पर भी आसीन हैं।
- कनाडा जाने वाले पहले सिख थे 1897 में महारानी विक्टोरिया ने हीरक जयंती समारोह में शामिल ब्रिटिश भारतीय सैनिकों की टुकड़ी को कमान कर रहे मेजर केसर सिंह
- 2021 की जनगणना के अनुसार कनाडा में 7 लाख 70 हजार यानि कुल आबादी का करीब दो प्रतिशत सिख हर फील्ड में रखते हैं वर्चस्व
1897 में महारानी विक्टोरिया ने हीरक जयंती समारोह में भाग लेने के लिए ब्रिटिश भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी को लंदन में आमंत्रित किया। उस समय घुड़सवार सैनिकों की एक कंपनी भारत की रानी के साथ ब्रिटिश कोलंबिया जा रही थी, जिसका नेतृत्व रिसालदार मेजर केसर सिंह ने किया था। वह कनाडा जाने वाले पहले सिख थे। बाद में उन्होंने कुछ अन्य सैनिकों के साथ कनाडा में रहने का फैसला किया। उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया को अपना घर बना लिया। यहीं से सिखों के भारत से कनाडा प्रवास की प्रक्रिया शुरू हुई, जिन्होंने कनाडा की राजनीति और व्यापार में अपनी पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें: जस्टिन के पिता का भी सख्त रहा रवैया, आखिर क्यों भारत के खिलाफ बेरुखी दिखाता है ट्रूडो परिवार?
कनाडाई लेखक बस्सी ने कहा-मिट्टी से जुड़े पंजाबी
कनाडा और भारत के बीच बिगड़ते संबंधों को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है, लेकिन पंजाबी मूल के लोगों की खासियत यह है कि वे अपनी मिट्टी से जुड़े होते हैं। वरिष्ठ कनाडाई लेखक जोगिंदर बस्सी का कहना है कि विदेश नीति, व्यापार, निवेश, वित्त और ऊर्जा मुद्दों पर विभिन्न मंत्री स्तरीय वार्ता के माध्यम से भारत और कनाडा के बीच एक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की गई है। आतंकवाद-निरोध, सुरक्षा, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग जारी है।
कनाडा में पंजाबियों की आवाज
राजोत ओबेरॉय, संदीप सिंह बराड़, शीना अलंगर कनाडा के प्रसिद्ध शिक्षाविद् हैं। डॉ. रंजन एक प्रसिद्ध रोगविज्ञानी हैं। जसवन्त दास, बलजीत सिंह चड्ढा, हरबंस सिंह डोमन, जसपाल अटवाल और भाटिया वहाँ के प्रसिद्ध उद्योगपति और व्यवसायी हैं। जसवंत दास मूल रूप से जालंधर के रहने वाले हैं और वर्तमान में टोरंटो में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं, कारखानों के अलावा एक किराने की दुकान और एक हेलीकॉप्टर के मालिक हैं। हरपाल सिंह संधू स्वीट समोसा फैक्ट्री के संचालक हैं, जिनके समोसे तैयार कर पूरे कनाडा और अमेरिका में भेजे जाते हैं। कनाडा के टोरंटो में उनका नाम पहली पंक्ति में लिया जाता है।
यह भी पढ़ें: सिगरेट पर लगाम लगाने की तैयारी में ब्रिटेन, PM ऋषि सुनक बना रहे हैं खास प्लान
हरजीत सिंह सज्जन रक्षा मंत्री रह चुके हैं
होशियारपुर मूल के हरजीत सिंह सज्जन कनाडा के रक्षामंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वहां के खिलाड़ियों का खेल के क्षेत्र में अहम स्थान है। इनमें नवराज सिंह बस्सी से लेकर खैहरा सिंह भुल्लर तक शामिल हैं। कनाडा में चार बार संसद सदस्य रहे नवदीप बैंस नवप्रवर्तन, विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री रह चुके हैं। टिम उप्पल और अमरजीत सोही भी मंत्री रह चुके हैं। बरदीश चागर वर्तमान मंत्री हैं। पंजाबी मूल की रचना सिंह और मिसिसॉगा की नीना तंगरी भी बीसी में मंत्री हैं।
पंजाब के लोग मेहनती हैं: हरपाल सिंह
कनाडा में रह रहे हरपाल सिंह संधू ने कहा कि अब पंजाबियों ने कनाडा में काफी प्रगति की है। पंजाबी मूल के लोगों के बिना कनाडा में व्यापार की कल्पना नहीं की जा सकती। पंजाब के लोग मेहनती हैं और परिणामस्वरूप परिवहन से लेकर कृषि तक हर चीज पर पंजाबी लोगों का वर्चस्व है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 mins agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
31 mins agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
4 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
7 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
10 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
10 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
11 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
23 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines