दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में बड़ा हमला हुआ है. एक शख्स ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की है, जिसमें करीब 20 लोगों को गोलियां लगी हैं. घायलों में से 11 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 3 बच्चों की मौत हो गई है. हमलावर अज्ञात बंदूकधारी थे, जो फायरिंग करके फरार हो गए हैं. पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वहीं अब तक की जांच में हमला करने के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चला है.
सोने की खदान के पास बस्ती पर हमला
गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने बताया कि हमला जोहान्सबर्ग शहर से 40 किलोमीटर (25 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम दिशा में बसे बेकर्सडेल इलाके में हुआ है. अज्ञात बंदूकधारियों ने सोने की खदानों के पास बसी एक बस्ती में रहने वाले लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की है. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन घायलों का कहना है कि उन्होंने हमलावरों को देखा है, जिन्होंने उन पर पीछे से गोलियां बरसाईं.
एक महीने में दूसरी बार हुई है फायरिंग
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में एक महीने में दूसरी बार गोलीबारी हुई है. आज से पहले 6 दिसंबर को अज्ञात बंदूकधारियों ने राजधानी प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल पर हमला किया था, जिसमें 3 साल के बच्चे समेत 12 लोग मारे गए थे. पुलिस की जांच में पता चला था कि गोलीबारी उस जगह पर हुई थी, जहां अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी. बता दें कि 63 मिलियन लोगों के घर दक्षिण अफ्रीका में अपराध की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines