100 Workers Killed in South Africa: दक्षिण अफ्रीका में सोने की खदान में फंसे 100 खनिकों की मौत हो गई है। वहीं कई खनिक अभी भी खदान में फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं जिंदा बचे खनिक शवों के साथ बुरी हालत में हैं। उन्हें न खाना पहुंच रहा है और न ही पानी मिल रहा है। जिनकी मौत हुई है, वे भी भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मरे।
18 लोगों के शव निकालने जा चुके हैं। माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने मामले की पुष्टि की और बताया कि 26 लोग सुरक्षित रेस्क्यू किए गए हैं, जिनसे मिले वीडियो में अंदर के हालात पता चले। पता चला है कि करीब 500 खनिक सोने के लालच में खुदाई करने के लिए खदान में उतरे थे और वे अवैध तरीके से खुदाई कर रहे थे, क्योंकि खदान कई सालों से बंद पड़ी थी।
यह भी पढ़ें:रिटायर्ड IAS की पिटाई का वीडियो, जानें क्यों बस कंडक्टर के साथ हुआ था विवाद?
देश की सबसे गहरी खदानों में से एक में हादसा
पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर सेबाटा मोकगवाबोन ने बताया कि हादसा स्टिलफोंटेन शहर के पास बफेल्सफोंटेन में बनी सोने की खदान में हुई है। निकाले गए शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भूख प्यास से मौत होने की पुष्टि हुई है। खदान में खनिकों के शव प्लास्टिक के लिफाफों में लपेट दिए गए हैं। जो खनिक जिंदा हैं, उनकी हालत भी काफी खराब है। नवंबर महीने से खनिक अंदर ही फंसे हैं और करीब 500 खनिक खुदाई करने खदान में उतरे थे।
जिस खदान में हादसा हुआ है, वह दक्षिण अफ्रीका की सबसे गहरी खदानों में से एक है। इसकी गहराई करीब ढाई किलोमीटर है और सुरंगों का चक्रव्यूह इसके अंदर है। दक्षिण अफ्रीका में अवैध खनन पिछले कई सालों से आम बात है। सोने के लालच में लोग अवैध तरीके से खदानों में उतर जाते हैं। वे अपने साथ खाना, पानी और अन्य उपकरण भी ले जाते हैं, जिस वजह से कई बार हादसों का शिकार भी हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें:महिला के गर्भाशय से निकला 5 किलो का ट्यूमर, देख उड़े डॉक्टरों के होश, लखनऊ में 4 घंटे चला ऑपरेशन
पुलिस कार्रवाई के डर से बाहर नहीं आ रहे खनिक
ब्रिगेडियर सेबाटा मोकगवाबोन ने बताया कि 2 महीने पहले नवंबर में पुलिस को इस खदान में अवैध खनन की जानकारी मिली थी, तब तक करीब 500 खनिक इसके अंदर उतर चुके थे। पुलिस ने उन्हें खदान से जबरन निकालने की कोशिश की, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। तब से पुलिस और खनिकों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस कार्रवाई के डर से खनिक बाहर नहीं आ रहे थे।
मजबूरन पुलिस को खनिकों को निकालने के लिए खदान में उतारी गई रस्सियां हटानी पड़ी। इसके चलते पुलिस पर खाना-पानी की सप्लाई बंद करने और खनिकों को मरने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे। इस बीच शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो मौत होने का कारण पता चलने पर फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन तब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें:कैलिफोर्निया में भड़की आग पर डराने वाली भविष्यवाणी का वीडियो वायरल, जानें Joe Rogan ने क्या कहा था?
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
21 mins ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
3 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
4 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
8 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
9 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
20 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
23 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines