Girl Touched PM Modi Feet Video Viral: लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए और इतना सुंदर गाना गया कि PM मोदी भी उनके मुरीद हो गए। वे इतना खुश हुए कि उन्होंने लड़की को अपना शॉल उपहार में दिया, जिसे वे प्रोग्राम में पहनकर आए थे। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाकर खुशी जाहिर करते हैं। लड़की का उत्साह बढ़ाते हुए PM मोदी का अभिवादन करते हैं। इन खूबसूरत पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखिए वीडियो, दिल खुश हो जाएगा।
‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गाना गाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री (MOS) एल मुरुगन के आवास पर पोंगल समारोह में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने पोंगल के पवित्र अवसर पर मुरुगन के आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया, जिसमें एक लड़की ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गाना इतने मधुर तरीके से गाया कि PM मोदी भी इस परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते नजर आए। गाना खत्म होने के बाद PM मोदी ने लड़की को इशारा करके अपने पास बुलाया। उन्होंने विशेष भावों से समां बांधने वाली लड़की को अपना शॉल उपहार में दे दिया।
यह भी देखें: Video: 40 साल का जांबाज, दांव पर लगाई जिंदगी, डूबी कार से निकालकर मां-बेटे की बचाई जान
देशवासियों को त्योहारी की दी बधाई
वीडियो में इस दौरान लड़की को PM मोदी के पैर छूते हुए देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाता है। तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का जश्न मनाने वाले पोंगल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने कल लोहड़ी का त्योहार मनाया। कुछ लोग आज मकर संक्रांति मना रहे हैं और कुछ लोग कल मनाएंगे। माघ बिहू भी आ रहा है। इस मौके पर मैं देशवासियों को इन त्योहारों की शुभकामनाएं देता हूं।
यह भी देखें: पति के Extramarital Affair से कैसे बची महिला की 24 साल की शादी? बोली- फिर से प्यार हुआ…
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
47 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
62 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
63 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
63 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
92 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
94 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
94 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
96 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
98 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
105 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines