हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फैंस को 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने से रोका तो भड़के पाक पत्रकार, बोले- जागो PCB वालों

विज्ञापन
Indian Pakistan Fans Fight

Pakistan Zindabad Bengaluru Video Viral: ICC World Cup 2023 इस बार भारत में खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप के तहत 20 अक्टूबर को बैंगलुरु में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी और पाकिस्तानी टीम की जर्सी पहने फैंस के बीच बहस हो रही है। पाकिस्तानी फैंस को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि पाकिस्तान से हूं मैं, पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोलूंगा तो क्या बोलूंगा?

पाकिस्तानी शख्स का कहना है कि पुलिसकर्मी मैच के बीच में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने से मना कर रहा था। वीडियो में पाकिस्तानी फैंस कह रहा है कि भारत माता की जय ठीक है, लेकिन पाकिस्तान जिंदाबाद क्यों नहीं? हम पाकिस्तान से आए हैं, पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे भाई? पाकिस्तान की टीम खेल रही है, मैं जिंदाबाद नहीं बोलूंगा तो क्या बोलूंगा?’

<

विज्ञापन

>

पाकिस्तानी पत्रकार ने शेयर किया वीडियो

इसके बाद पाकिस्तानी फैंस पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने की बात कहता है। स्टेडियम स्टाफ से जुड़ा एक अन्य अधिकारी भी वहां दिखाई दे रहा है, जो इस विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि वीडियो बनाने की बात कहने पर पुलिसकर्मी वहां से चला गया। पाकिस्तानी पत्रकार सादिक रिजवी ने वीडियो शेयर कर ICC से मामले में दखल देने की मांग की है।

विज्ञापन

सादिक रिजवी ने वीडियो शेयर करके लिखा है कि भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी फैंस को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने से रोक दिया। ICC को इस मामले को देखना चाहिए। पाकिस्तान कंट्रोल बोर्ड जागो ! सोशल मीडिया पर लोगों ने भी इस वीडियो पर आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें: बेटे को गोद में उठाए Airforce की महिला अधिकारी की पोस्ट वायरल, बताया- हमारे बच्चे कैसे जीवन जीते हैं?

वर्ल्ड कप में इंडिया से पाकिस्तान की करारी हार

बता दें कि वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से हरा दिया, यह मुकाबला बैंगलुरु में खेला गया। पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस जीत से गदगद है, क्योंकि वह टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब हो गई है। बैंगलुरु में खेले गए PAK vs AUS का यह मुकाबला रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गया है, क्योंकि इस मैच में कुल 25 छक्के लगे हैं।

विज्ञापन

विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने के मामले में यह मुकाबला चौथे नंबर पर रहा। सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए 2019 विश्व कप के मुकाबले के नाम है। इस मैच में कुल 33 छक्के लगे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola