हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: Yogi सरकार के खिलाफ धरने पर राज्यमंत्री, यूपी पुलिस पर लगाए आरोप

यूपी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने यूपी पुलिस के खिलाफ धरना दिया है। उन्होंने अकबरपुर थाने के बाहर अपना धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि, इस धरने के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना खत्म कर दिया गया। क्या है पूरा मामला, जानें।

विज्ञापन

यूपी के कानपुर जिले के अकबरपुर थाने के बाहर मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गई। फिलहाल, उन्होंने धरना खत्म कर दिया है। असल में, मंत्री अपने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले की जांच को लेकर धरने बैठी थी। जिसमें उनके कार्यकर्ताओं पर एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे को हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। यह धरना कम से कम 6 घंटे तक रहा, जिसमें बीती शाम जिले के अधिकारियों ने आकर दिलासा दिया है कि जल्द मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इनके कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई है। इस आश्वासन के मिलने के बाद प्रतिभा शुक्ला ने अपना प्रोटेस्ट खत्म किया। वहीं, इस मामले पर अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। चलिए जान लेते हैं इस वीडियो की मदद से पूरा मामला…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola