Divyang Hinganekar: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग से एक और नए सितारे का जन्म हुआ है। नाम है दिव्यांग हिंगानेकर। दिव्यांग ने एक ही ओवर में छक्कों की बारिश कर डाली और छह में 5 गेंदों को दर्शकों के बीच पहुंचाया। एमपीएल 2025 में रत्नागिरी जेट्स और कोल्हापुर टस्कर्स के बीच मैच खेला गया। रत्नागिरी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपने 4 विकेट सिर्फ 3 रन के स्कोर पर गंवा दिए। इसके बाद कप्तान अजीम काजी के साथ मिलकर दिव्यांग ने टीम की पारी को संभाला और 92 रन की पार्टनरशिप जमाई।
दिव्यांग ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 26 गेंदों में 58 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 6 सिक्स और 2 चौके जमाए। पांच छक्के दिव्यांग ने अथर्व डकवे के एक ही ओवर में ठोके। इस ओवर से दिव्यांग ने कुल 32 रन बटोरे। दिव्यांग की आतिशी बल्लेबाजी के बूते टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
8 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
23 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines