हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: दूसरे टेस्ट में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने किया 'बंटाधार', 11वें नंबर के बल्लेबाज ने दिखाए दिन में तारे

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही है 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट में भारत के गेंदबाजों की पोल खुल गई. भारत के 5 खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में फ्लॉप प्रदर्शन किया. ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खासा प्रभावित नहीं कर सके.

विज्ञापन

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था. वहीं दूसरा मुकाबला 10 अक्तूबर से दिल्ली में खेला जा रहा है. 14 अक्तूबर को मैच का पांचवां दिन है. भारत को जीत के लिए आखिरी दिन 58 रन बनाने हैं. भारत के पास 9 विकेट शेष हैं. चौथे दिन वेस्टइंडीज के 11वें नंबर के बल्लेबाज जेडन सील्स ने 67 गेंदों में 32 रन बनाए और आखिरी विकेट के लिए जस्टीन ग्रीव्स के साथ मिलकर 79 रनों की साझेदारी निभाई. दूसरे टेस्ट में भारत के 5 खिलाड़ियों ने निराशाजन प्रदर्शन किया. ये खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर पाए. दूसरे टेस्ट में सुदंर केवल 1 ही विकेट ले पाए, जबकि जसप्रीत बुमराह का भी जादू नहीं चल पाया. वहीं रवींद्र जडेजा दूसरी पारी में केवल 1 विकेट ले पाए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी पहली पारी में केवल 1 विकेट मिला था. वहीं सिराज भी पहली पारी में 1 विकेट झटक पाए. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola