हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: संजू सैमसन के शतक ने बढ़ाई इन खिलाड़ियों की टेंशन, हो सकते हैं टी20 टीम से ड्रॉप

Sanju Samson: बाग्लादेश के खिलाफ संजू सैमसन ने शानदार शतक बनाया। इस शतक के बाद उन्होंने टीम इंडिया में अपनी नियमित जगह का दावा ठोक दिया है। गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उनकी इस पारी से काफी ज्यादा प्रभावित नजर आए थे।

विज्ञापन

Sanju Samson:टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार पारी खेली थी। उन्होंने केवल 40 गेंदों पर अपने टी20 करियर का पहला शतक बना दिया। बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी20 में फेल होने के बाद उन्होंने तीसरे टी20 मैच में धमाल मचा दिया है। उन्होंने 47 गेंदों पर 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। ये उनके टी20 करियर का बेस्ट स्कोर है। उनकी इस पारी से टीम के कुछ खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी बज गई है।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में संजू ने साबित कर दिया कि वो टीम इंडिया के लिए लंबी रेस के घोड़े हो सकते हैं। उनकी इस पारी की वजह से टीम इंडिया से चार खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं। इस लिस्ट में पहला नाम ऋषभ पंत का है। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। लेकिन उन्होंने टी20 क्रिकेट में अभी तक कुछ भी खास नहीं किया है। ऐसे में अब संजू टीम इंडिया के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर बन सकते हैं। इसके अलावा जितेश शर्मा, ईशान किशन और ध्रुव जुरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola