Team India Schedule: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाई. खिताबी मुकाबले में तिलक वर्मा ने 69 रनों की धांसू पारी खेली, जबकि कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके. एशिया कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: नो हैंडशेक, ट्रॉफी पर बवाल… ये रहे Asia Cup 2025 के 5 सबसे बड़े विवाद
भारतीय टीम वेस्टइंडीज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपनी ही सरजमीं पर भिड़ती हुई दिखाई देगी. सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से होगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से खेला जाना है. इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया जाएगी, जहां भारतीय टीम तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. एकदिवसीय सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बाद खेलते हुए दिखाई देंगे. रोहित वनडे में कैप्टेंसी करते हुए दिखाई देंगे, जबकि सूर्यकुमार के हाथों में टी-20 टीम की कमान होगी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
44 mins agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
4 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
14 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
16 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
22 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 day agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 day agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines