T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को BCCI ने 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया है। ये इनाम खिलाड़ियों को विश्व कप का खिताब जीतने के लिए दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा अमीर क्रिकेट बोर्ड है। लेकिन एक समय ऐसा भी था कि जब यही भारतीय क्रिकेट बोर्ड कंगाल हुआ करता था।
भारतीय टीम ने 1983 के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और विश्व चैंपियन बनकर टीम इंडिया लौटी तो इस बोर्ड के पास खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पैसा ही नहीं था। क्रिकेट बोर्ड ने दिग्गज गायिका लता मंगेश्कर से मदद मांगी और उनका एक प्रोग्राम आयोजित कर पैसा इकट्ठा किया। इसके बाद विश्व विजेता खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- इंडियन क्रिकेट टीम से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें क्या हुई बातचीत
इसके बाद 2007 में जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता तो खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये का इनाम मिला था। युवराज सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए 1 करोड़ रुपये का इनाम अलग से बोर्ड की ओर से दिया गया था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता। इसमें BCCI ने खिलाड़ियों को 2-2 करोड़ रुपये का इनाम दिया था। वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम को कैसे पुरस्कार बांटे गए और इसका सफर कैसा रहा? इसे आप वीडियो में देख सकते हैं –
ये भी पढ़ें:- इस खास बस में सवार होकर निकलेंगे चैंपियंस, मुंबई में होगा खिलाड़ियों का स्वैग से स्वागत
संबंधित खबरें
इलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
13 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
16 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
18 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
19 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines