हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जातिसूचक शब्द को ब्रांड बनाने वाले शख्स कौन? राहुल गांधी के साथ वायरल हुई तस्वीर

Who is Sudheer Rajbhar Chamar Studio Founder: सोशल मीडिया पर चमार स्टूडियो के संस्थापक सुधीर राजभर के चर्चे हैं। दलित समुदाय की पहचान को सशक्त बनाने के लिए एक ब्रांड खड़ा करने वाले और जाति को अपनी पहचान बनाने वाले सुधीर राजभर के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
Who is Sudheer Rajbhar Chamar

Who is Sudheer Rajbhar Chamar Studio Founder: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को धारावी का दौरा किया और मुंबई दौरे के दौरान चमार स्टूडियो के सुधीर राजभर से मुलाकात की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया में एक ही नाम  सुधीर राजभर सुनाई दे रहा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की। बात सुधीर राजभर की करें तो वो उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले जिन्होंने अपनी जाति को अपना व्यवसाय और अपनी पहचान बना लिया। सुधीर ने जातिवाचक शब्द चमार के प्रति सम्मान वापस लाने के लिए इस ब्रांड को बनाने का फैसला लिया। दरअसल चमार जाति के लोग आमतौर पर चमड़े का काम करते हैं, इसलिए सुधीर ने चमड़े का काम किया और चमार नाम का एक ब्रांड बना लिया। इस स्टूडियो की शुरुआत साल 2018 में की गई।

उन्होंने इकोनॉमी टाइम्स से बातचीत में बताया कि उन्होंने मुंबई में अधिकतर दलित मोची के साथ काम की शुरुआत की थी। चमार स्टूडियो का काम बढ़ने लगा तो धारावी की कुछ टंगरी में लेदर के क्राफ्ट्समैन से उनकी मुलाकात हुई और शुरू हुआ फैशनेबल बैग्स और टाटे बैग बनाने का सिलसिला। इस स्टूडियो के प्रोडक्ट्स की कीमत 1500 से 6000 रुपये तक है। सुधीर राजभर और उनके चमार स्टूडियो के बारे में जानने के लिए देखें News24 का पूरा वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola