हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: स्टीव स्मिथ ने बनाया नया रिकॉर्ड, लंका में स्टार बल्लेबाज का बजा डंका

Steven Smith: स्टीव स्मिथ ने कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

Steven Smith: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। आखिरी मुकाबला 6 फरवरी से खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 36वां शतक बनाया और कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। स्मिथ पहले टेस्ट मैच में भी श्रीलंका के खिलाफ शतक जमा चुके हैं। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने कमाल कर दिया। स्मिथ सबसे कम टेस्ट पारी में 36 टेस्ट शतक लगाने वाले अब दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने 206 टेस्ट पारियों में 36वां शतक जमाया।

इस मामले में स्मिथ ने कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। संगकारा ने 210 पारियों में 36 टेस्ट शतक लगाया था, जबकि तेंदुलकर को 218 पारियों का सहारा लेना पड़ा था। स्मिथ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 120 रन बनाकर नाबाद हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola