हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शशि थरूर के विजय रथ को रोक पाएंगे राजीव चंद्रशेखर? तिरुअनंतपुरम सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला

Thiruvananthapuram Lok Sabha Election 2024: केरल की तिरुअनंतपुरम लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां से कांग्रेस के शशि थरूर और बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर आमने-सामने होंगे। थरूर वर्तमान सांसद हैं, जबकि चंद्रशेखर केंद्रीय मंत्री हैं। पिछली बार यहां बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा था।

विज्ञापन
Shashi Tharoor, Rajeev Chandrasekhar Thiruvananthapuram Lok Sabha Election 2024

Thiruvananthapuram Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से इस बार फिर से शशि थरूर (Shashi Tharoor) को प्रत्याशी बनाया गया है। थरूर के सामने बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) को चुनावी मैदान में उतारा है।

पिछली बार 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में शशि थरूर ने बीजेपी उम्मीदवार कुम्मानम राजशेखरन को करीब एक लाख वोटों (99,989) से हराया था। थरूर को 4,16,131 यानी 41.15 फीसदी वोट मिले थे, जबकि राजशेखरन को 3,16,142 यानी 31.26 फीसद वोट मिले थे। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम  शामिल थे, जबकि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। राजीव चंद्रशेखर मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं। वहीं, शशि थरूर तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। देखिए यह वीडियो रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola