हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गंभीर को कोसना गलत, हार के लिए रोहित की कप्तानी जिम्मेदार', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कप्तान पर साधा निशाना

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर कई सवाल खड़े किए हैं। मांजरेकर ने पहले दो टेस्ट मैचों में मिली हार के लिए रोहित को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Rohit Sharma

Sanjay Manjrekar Rohit Captaincy: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहले दो टेस्ट मैच में करारी हार का मुंह देखना पड़ा। पुणे में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया को 12 साल बाद अपनी ही धरती पर टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद क्रिकेट के जानकार हेड कोच गौतम गंभीर को हार का जिम्मेदार बता रहे हैं। हालांकि, संजय मांजरेकर ने गंभीर का बचाव करते हुए रोहित शर्मा पर निशाना साधा है।

क्या मुंबई टेस्ट में ऋषभ पंत को आराम देगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

View Results

मांजरेकर का कहना है कि दोनों टेस्ट में मिली हार के लिए रोहित की खराब कैप्टेंसी जिम्मेदार है। पूर्व क्रिकेटर ने दूसरे टेस्ट में सरफराज खान को निचले क्रम में बल्लेबाजी कराने के फैसले पर सवाल उठाए। भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम बेंगलुरु के बाद पुणे में भी बुरी तरह से फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 नवंबर से वानखेड़े में खेला जाना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola