Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी पर कई तरह के सवाल थे। हालांकि, रोहित ने हर सवाल और आलोचकों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है। हिटमैन ने खिताबी मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। सबसे अहम मौके पर रोहित ने मोर्चा संभाला और फाइनल में 76 रन की धांसू पारी खेली। रोहित ने टीम इंडिया को वो शुरुआत दी, जिसके दम पर भारतीय टीम ने आसानी से 252 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
बल्ले से तो रोहित शर्मा ने रंग जमाया है, इसके साथ ही हिटमैन की कप्तानी भी लाजवाब रही। फाइनल मैच में रोहित ने जबरदस्त कप्तानी करते हुए बॉलर्स को बेहतरीन तरीके से रोटेट किया। रोहित की कैप्टेंसी के बूते टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 251 रनों के स्कोर पर रोक दिया। रोहित का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में नहीं चला, लेकिन फाइनल मैच में जब चला तो क्या खूब चला। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया है। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनत जयसूर्या के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। जयसूर्या ने 2002 में 74 रन की कप्तानी पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
World Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
14 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
22 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
2 days agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines