IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का बाजार सज चुका है। 24 और 25 नवंबर की शाम 574 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। इस बार के ऑक्शन में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं, टिम डेविड, मिचेल स्टार्क, फिल स्लॉट समेत कई विदेशी नामों पर भी जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मेगा ऑक्शन में सबसे तगड़े पर्स के साथ पंजाब किंग्स की टीम उतरने वाली है। पंजाब ने सिर्फ दो ही प्लेयर्स को रिटेन किया है और उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये मौजूद हैं।
पंजाब के बाद पर्स में सबसे ज्यादा पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के पास है। आरसीबी ने विराट कोहली समेत कुल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है और टीम के पर्स में 83 करोड़ रुपये शेष हैं। वहीं, छह प्लेयर्स को रिटेन करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के पास 41 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। पांच प्लेयर्स को रिटेन करने के बाद मुंबई इंडियंस के पर्स में 45 करोड़ रुपये शेष हैं, जबकि पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 45 करोड़ रुपये बकाया हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: पर्थ में भारत की जीत की हुई भविष्यवाणी! इतिहास रचेगी टीम इंडिया
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
8 hrs agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
20 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
21 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 day agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
1 day agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
2 days agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
2 days agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines