हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'NDA कैंडिडेट के रिश्तेदार का फोन EVM से जुड़ा था...' राहुल गांधी ने EVM पर उठाए सवाल

Rahul Gandhi raised questions on EVM: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद एक बार फिर राहुल गांधी और विपक्ष ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi Raised Questions on EVM: लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में आने के बाद यह मुद्दा गायब हो गया था। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाब देही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में मुंबई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस ने एनडीए सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगेश पर आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव काउंटिंग सेंटर पर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का यूज किया था। इसके साथ पुलिस ने चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने मुंबई नाॅर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने शिकायत दर्ज कराई थी। एनडीए प्रत्याशी रविंद्र वायकर ने इस चुनाव में मात्र 48 वोटों से जीत दर्ज की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola