हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नदी के बीच से दौड़ी मेट्रो, बच्चों संग कोच में बैठे नजर आए PM मोदी

PM Modi Kolkata Visit: पीएम मोदी ने बुधवार को कोलकाता में भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान उनके साथ बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
PM Modi ने कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो टनल ट्रेन में बच्चों के साथ किया सफर

PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च 2024 यानी बुधवार को  भारत के पहले अंडर वाटर टनल मेट्रो का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ सफर का आनंद भी उठाया। प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, प्रधानमंत्री के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर लोगों ने ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी मोदी’ के नारे के साथ उनका स्वागत किया। इससे पहले,  पीएम ने 15 हजार 400 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कवि सुभाष मेट्रो, माजेरहाट मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो, मेरठ-आरआरटीएस सेक्शन और पुणे मेट्रो रेलवे सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी इस समय तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा समेत कई राज्यों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola