हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पहलगाम हमले पर क्या बोले कश्मीर से वापस लौटे लोग? यहां देखिए जवाब

कश्मीर में हुए आतंकी हमले के कई पहलू सामने आ रहे हैं। एक तरफ लोगों को धर्म पूछकर मारने की खबरें सामने आईं, तो दूसरी तरफ उनकी की जान बचाने वाले भी मुस्लिम समुदाय के लोग ही थे। जानिए कश्मीर से वापस आए लोगों का इस हमले पर क्या कहना है।

विज्ञापन

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में बहुत से बेगुनाहों ने अपनी जान गंवा दी। इस मामले पर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। न्यूज24 ने कश्मीर से वापसी कर रहे करीब 50 से 60 पर्यटकों से बातचीत की। उनका यही कहना था कि ‘घटनास्थल पर घटना के बाद तुरंत वहां पर पुलिस को और फोर्सेस को पहुंचने में टाइम लगा, लेकिन वहां से निकालने में मदद करने वाले, लोगों को बचाने वाले जिन कश्मीरियों ने साथ दिया, वह भी कश्मीरी मुसलमान थे। जानिए इस दौरान पर्यटकों के साथ कश्मीरियों का कैसा बर्ताव था?

न्यूज24 के रिपोर्टर राजीव रंजन ने जिन पर्यटकों से बात की उनमें से एक महिला ने कहा कि ‘वो कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी, तो वहां के दुकानदार ने उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगी। दुकानदार ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि ‘यह जो घटना घटी है, इसके लिए हम माफी मांगते हैं।’ इसके अलावा, कश्मीरियों ने 2000 से ज्यादा लोगों की उस समय जान बचाई, जब वहां कोई फोर्स नहीं थी। इन्हीं लोगों ने पर्यटकों को एयरपोर्ट तक पहुंचाया, बहुत से टैक्सी वालों ने लोगों से पैसे भी नहीं लिए। यहां पूरी रिपोर्ट देखिए।

ये भी देखें: मिसाइल टेस्टिंग की तैयारी में पाकिस्तान, इस दिन अरब सागर क्षेत्र में होगा परीक्षण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola