हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: क्यों इन खिलाड़ियों को रिटेन कर फंसी मुंबई इंडियंस ! खुद ही मार ली है अपने पैर पर कुल्हाड़ी

मुंबई इंडियंस की टीम चार दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन करके बुरी तरह से फंस गई है। टीम ने सिर्फ रिटेंशन में ही 75 करोड़ रुपये उड़ा डाले हैं और पांच बार की चैंपियन मुंबई के पर्स में सिर्फ 45 करोड़ रुपये शेष हैं।

विज्ञापन
Hardik Pandya

Mumbai Indians Retention: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने सबसे मोटी रकम जसप्रीत बुमराह के लिए खर्च की है और उन्हें 18 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को भी टीम रिटेन करने में सफल रही है। हालांकि, भारतीय टीम के दिग्गज प्लेयर्स को रिटेन करके मुंबई बुरी तरह से फंस गई है।

क्या ढलान पर है विराट कोहली का टेस्ट करियर?

विज्ञापन

View Results

मुंबई ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में ही अपने 75 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं। अब टीम के पर्स में सिर्फ 45 करोड़ रुपये शेष हैं। चिंता की बात यह है कि मुंबई अब चाहकर भी अपने पुराने दमदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं कर पाएगी। ईशान किशन, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएत्जी जैसे स्टार प्लेयर्स मेगा ऑक्शन में उतरेंगे और इनके नामों पर बड़ी बोली लगती हुई दिखाई देगी। मुंबई के पास अब इतना बजट नहीं बचा है कि वह इन खिलाड़ियों पर ऑक्शन में दांव खेल सके।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 15 मिनट और 8 गेंदों में हो गया ‘खेल’, वानखेड़े में टीम इंडिया की फ्रंटफुट से बैकफुट पर पहुंचने की कहानी

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola