हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: मोहम्मद शमी समेत इन 5 धुरंधरों को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, वनडे सीरीज से हुए बाहर

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियां अब शुरू हो गई हैं. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिली.

विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 3 जनवरी को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल की वनडे सीरीज में वापसी हुई है. हालांकि 5 ऐसे भी स्टार खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारतीय दल में मौका नहीं मिला है. ये खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह पाने के असली हकदार भी थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी को भी नजरअंदाज किया गया, जिन्होंने पिछले 4 घरेलू मैच में 8 विकेट लिए हैं. इसके अलावा संजू सैमसन को भी टीम में नहीं चुना गया. संजू ने भारत के लिए वनडे खेलते हुए आखिरी मैच में शतक भी जमाया था. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को भी नजरअंदाज कर दिया गया. उन्होंने भी अपने पिछले मैच में शतक जमाया था. ईशान किशन और देवदत्त पडिक्कल को भी भारतीय टीम में मौका नहीं मिला. दोनों खिलाड़ी लगातार घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से T20 World Cup खिताब छीनने के लिए ऑस्ट्रेलिया का मास्टरप्लान, बीच टूर्नामेंट में होगी ‘कप्तान’ की वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola