हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: पांचवें टेस्ट मैच में रेफरी ने दिया था भारतीय टीम को चेतावनी, फिर गौतम गंभीर ने ऐसे किया हैंडल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच ओवल में खेला गया था। मैच के आखिरी दिन रेफरी ने टीम इंडिया को चेतावनी दी थी।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। पांचवां मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला गया था। भारतीय टीम को सीरीज 2-2 से बराबर करने के लिए ये मैच जीतना बेहद ही जरूरी था। मैच के पांचवें दिन मैच रेफरी ने संदेश दिया और कहा कि भारत खेल में 6 ओवर पीछे है। ओवर रेट नहीं सुधरा तो 4 अंक कांटे जाएंगे। अगर टीम इंडिया इंग्लैंड को ऑलआउट करती है तो वह बच जाएगी। चेतावनी के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने प्लान बनाया। इस मीटिंग में गंभीर ने साफ कहा कि उनको ओवर रेट की चिंता नहीं है। मैं केवल जीतने के लिए खेलूंगा और दोनों छोर से तेज गेंदबाज ही गेंदबाजी करेंगे। गंभीर के इस फैसले ने मैच का नतीजा बदल दिया और भारत ने 6 रनों से जीत हासिल कर ली। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें